{"_id":"69ea6624ff7e1e8aa60a4bfc","slug":"approval-for-road-construction-in-siravali-village-kasganj-news-c-175-1-agr1054-146651-2026-04-24","type":"story","status":"publish","title_hn":"Kasganj News: सिरावली गांव में सड़क निर्माण को मंजूरी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Kasganj News: सिरावली गांव में सड़क निर्माण को मंजूरी
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विज्ञापन
कासगंज। सोरोंजी विकास खंड के गांव सिरावली में लंबे समय से खराब पड़ी सड़क की समस्या अब जल्द दूर होगी। क्षेत्र के लोगों को बेहतर आवागमन सुविधा देने के उद्देश्य से एमएलसी निधि से सड़क निर्माण का कार्य कराया जाएगा। इसके लिए करीब 40 लाख रुपये की लागत आएगी।
गांव सिरावली में कालीचरन के घर से रामौतार के घर की ओर जाने वाली सड़क काफी समय से जर्जर हाल में थी। सड़क में जगह-जगह गड्ढे होने के कारण ग्रामीणों को आवागमन में परेशानियों का सामना करना पड़ता था। बरसात के मौसम में स्थिति और भी खराब हो जाती थी, जिससे राहगीरों और वाहन चालकों के लिए निकलना मुश्किल था।
ग्रामीणों ने इस समस्या पर अधिकारियों से शिकायत की थी। एमएलसी रजनीकांत माहेश्वरी ने मुख्यमंत्री त्वरित आर्थिक विकास योजना के तहत मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ को प्रस्ताव सौंपा। शासन ने सड़क निर्माण के लिए मंजूरी दे दी है। इससे वाहनों का आवागमन सुचारु रूप से हो सकेगा। सड़क बनने से न केवल गांव के अंदर आवागमन आसान होगा। आसपास के क्षेत्रों से संपर्क भी बेहतर होगा।
एमएलसी रजनीकांत माहेश्वरी ने बताया कि सरकार बिना भेदभाव के कार्य कर रही है। सड़क निर्माण की मंजूरी मिल गई है। टेंडर प्रक्रिया पूरी होने के बाद शीघ्र निर्माण शुरू होगा। उन्होंने कहा कि गुणवत्ता का विशेष ध्यान रखा जाएगा, ताकि सड़क लंबे समय तक टिकाऊ बनी रहे।
Trending Videos

कमेंट
कमेंट X