सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kasganj News ›   Bike rider dies after collision with vehicle

Kasganj News: वाहन की टक्कर से बाइक सवार युवक की गई जान

संवाद न्यूज एजेंसी, कासगंज Updated Wed, 01 Apr 2026 12:03 AM IST
विज्ञापन
Bike rider dies after collision with vehicle
फोटो03कासगंज में पोस्टमार्टम गृह पर बैठे मृतक युवक विकल कुमार के परिजन । संवाद - फोटो : टूंडला में ट्रेन स्कॉर्ट के साथ मारपीट करने वाले गिरफ्तार रेलयात्री पुलिस
विज्ञापन
कासगंज। पटियाली में नगला बख्शी के पास सोमवार देर रात वाहन की टक्कर लगने से बाइक सवार युवक की मौत हो गई। पुलिस वाहन की तलाश कर रही है।
Trending Videos

जनपद एटा थाना राजा का रामपुर के गांव पहरईयां निवासी विकल कुमार (28) सोमवार रात बाइक से दरियावगंज रेलवे स्टेशन पर जा रहे थे। नगला बख्शी के पास वाहन ने उनकी बाइक में टक्कर मार दी।
टक्कर इतनी जोरदार थी कि विकल कुमार की मौके पर मौत हो गई। चालक वाहन लेकर मौके से भाग गया। घटना के बाद राहगीर व आसपास के लोग मौके पर एकत्रित हो गए। सूचना पर पुलिस और परिजन मौके पर पहुंच गए।
विज्ञापन
विज्ञापन

कोतवाली प्रभारी अजयवीर सिंह ने बताया कि वाहन की टक्कर से बाइक सवार युवक की मौत हुई है। शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा है। परिजन की ओर से तहरीर मिलने पर प्राथमिकी दर्ज की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed