फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kasganj News ›   Bus carrying wedding guests meets with accident in Kasganj nine injured

शादी समारोह में मची चीखपुकार: बरातियों से भरी बस खेत में पलटी, नाै लोग घायल; पांच की हालत गंभीर

Wed, 08 Jul 2026 10:53 AM IST
Arun Parashar संवाद न्यूज एजेंसी, कासगंज
संवाद न्यूज एजेंसी, कासगंज Published by: Arun Parashar Updated Wed, 08 Jul 2026 10:53 AM IST
सार

यूपी के कासगंज जिले में बरातियों को लेकर जा रही बस दुर्घटनाग्रस्त हो गई। बस अनियंत्रित होकर खेत में पलट गई। हादसे से चीखपुकार मच गई। नाै लोग घायल हो गए। 

विज्ञापन
Bus carrying wedding guests meets with accident in Kasganj nine injured
घायलों को अस्पताल में कराया भर्ती। - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी

विस्तार

कासगंज के थाना ढोलना क्षेत्र में मंगलवार रात बरातियों से भरी एक बस बारिश में कच्ची सड़क टूटने के कारण अनियंत्रित होकर खेत में पलट गई। हादसे में नौ बराती घायल हो गए। इनमें से पांच को हालत गंभीर होने पर जिला अस्पताल से अलीगढ़ मेडिकल कॉलेज रेफर किया गया, जबकि चार का उपचार जिला अस्पताल में चल रहा है। सभी घायलों की स्थिति फिलहाल खतरे से बाहर बताई जा रही है।
विज्ञापन


विज्ञापन


बुलंदशहर जनपद के कस्बा पहासू निवासी सुमित कश्यप की बरात मंगलवार रात करीब 10:30 बजे कासगंज जनपद के कस्बा बिलराम आई थी। बरात की बस तैयबपुर कमालपुर के सामने तालिमपुर सराय मार्ग से गुजर रही थी। बारिश के कारण कच्ची सड़क क्षतिग्रस्त थी। बस चालक ने वाहन निकालने का प्रयास किया। इसी दौरान बस फिसलकर खेत में पलट गई।
विज्ञापन
विज्ञापन


 

हादसे में निरंजन, रामदास, इंद्रपाल, प्रेमपाल और पिंकी निवासी पहासू जिला बुलंदशहर गंभीर रूप से घायल हुए, जिन्हें बेहतर उपचार के लिए अलीगढ़ मेडिकल कॉलेज रेफर किया गया। वहीं योगेश, महेंद्र, विजेंद्र और श्रीकृष्ण का उपचार जिला अस्पताल कासगंज में चल रहा है। घटना के बाद बस चालक और परिचालक मौके से फरार हो गए। बस स्वामी गुरदयाल सिंह, निवासी जमालपुर (अलीगढ़) बताए गए हैं। प्रभारी निरीक्षक ढोलना जगदीश चंद्र ने बताया कि घटना के संबंध में अभी तक कोई लिखित तहरीर प्राप्त नहीं हुई है। तहरीर मिलने पर नियमानुसार विधिक कार्रवाई की 
जाएगी।

ये भी पढ़ें-Weather Update: आगरा में झमाझम बारिश, लोगों को भीषण गर्मी से मिली राहत; माैसम विभाग ने जारी किया अलर्ट
 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed