{"_id":"6a4d3e492c0f3df600019470","slug":"fault-in-bhitona-feeder-residents-grapple-with-power-outage-for-10-hours-kasganj-news-c-175-1-agr1054-150340-2026-07-07","type":"story","status":"publish","title_hn":"Kasganj News: भिटोना फीडर में फॉल्ट, 10 घंटे तक बिजली संकट से जूझे लोग","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Kasganj News: भिटोना फीडर में फॉल्ट, 10 घंटे तक बिजली संकट से जूझे लोग
Tue, 07 Jul 2026 11:28 PM IST
आगरा ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, कासगंज
संवाद न्यूज एजेंसी, कासगंज
Updated Tue, 07 Jul 2026 11:28 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
कासगंज। बढ़ते विद्युत लोड के चलते 132 केवी भिटोना फीडर के ब्रेकर में तकनीकी खराबी आने से सहावर गेट क्षेत्र के सहित कई इलाकों में करीब 10 घंटे तक बिजली आपूर्ति ठप रही। भीषण गर्मी और उमस के बीच बिजली गुल रहने से करीब 15 हजार से अधिक लोगों को परेशानी का सामना करना पड़ा। घरों में पेयजल संकट गहरा गया।
भिटोना स्थित 132 केवी फीडर में सोमवार को लोड बढ़ने से ब्रेकर में तकनीकी खराबी आ गई। ब्रेकर में फॉल्ट आने के बाद संबंधित फीडर से जुड़े क्षेत्रों की बिजली आपूर्ति बाधित हो गई। सूचना मिलते ही विद्युत निगम की तकनीकी टीम मौके पर पहुंची और फॉल्ट का पता लगाकर मरम्मत कार्य शुरू किया। कई घंटे की मशक्कत के बाद ब्रेकर की खराबी दूर की गई। इसके बाद विद्युत आपूर्ति सुचारू कर दी गई।
चित्रगुप्त कॉलोनी निवासी सोमिल ने बताया कि सोमवार की सुबह 11 बजे अचानक बिजली गुल हो गई। इससे घरेलू उपभोक्ताओं के अलावा दुकानदारों, छोटे कारोबारियों और व्यावसायिक प्रतिष्ठानों का काम भी प्रभावित रहा। इनवर्टर जवाब देने लगे और लोगों को मोबाइल चार्जिंग सहित अन्य कार्यों में दिक्कतें हुई। कारोबारी संजय गुप्ता निवासी सहावर गेट ने बताया कि सुबह 11 बजे से विद्युत आपूर्ति बंद हो गई। इसके बाद रात 8 बजे विद्युत आपूर्ति सुचारू तो हुई,लेकिन बीच-बीच में ट्रिपिंग की होती रही।
विज्ञापन
विद्युत निगम के अवर अभियंता जय गोविंद चौहान ने बताया कि बढ़े हुए लोड के कारण ब्रेकर में तकनीकी खराबी आ गई थी। सुबह 11 बजे से दोपहर 2 बजे तक मरम्मत कार्य कराया। लोड के चलते बीच-बीच में ट्रिपिंग की समस्या आई। फॉल्ट को ठीक कर विद्युत आपूर्ति बहाल कर दी गई है।