फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kasganj News ›   Farmer dies in road accident; traffic blocked for an hour and a half.

Kasganj News: किसान की सड़क हादसे में मौत, डेढ़ घंटे तक लगाया जाम

Tue, 07 Jul 2026 11:28 PM IST
Agra Bureau आगरा ब्यूरो
Updated Tue, 07 Jul 2026 11:28 PM IST
विज्ञापन
Farmer dies in road accident; traffic blocked for an hour and a half.
फोटो04सहावर में चांड़ी तिराहा पर जाम लगाते आक्रो​शित लोग। संवाद
सहावर। कोतवाली क्षेत्र में सोमवार देर शाम खेत से चारा लेकर घर लौट रहे किसान को अज्ञात वाहन ने टक्कर मार दी। इससे उसकी मौत हो गई। किसान की मौत के बाद मंगलवार को आक्रोशित लोगों ने चांड़ी तिराहे पर शव रखकर डेढ़ घंटे तक जाम लगाया। अमांपुर विधायक हरिओम वर्मा, सहावर एसडीएम व सीओ ने लोगों को समझाकर जाम खुलवाया। चांड़ी चौकी पर लगा सीसीटीवी कैमरा खराब होने से लोगों में आक्रोश था।
विज्ञापन

गांव नगला धूरी निवासी यशवीर (42) पुत्र धर्मपाल सोमवार देर शाम अपने खेत से मवेशियों के लिए चारा लेकर पैदल घर लौट रहे थे। इसी दौरान गांव के पास पीछे की ओर से आ रहे तेज रफ्तार अज्ञात वाहन ने उन्हें जोरदार टक्कर मार दी। टक्कर इतनी जबरदस्त थी कि वह सड़क पर दूर जा गिरे और घायल हो गए। घटना के बाद राहगीर व आस-पास के लोग मौके पर एकत्रित हो गए। परिजन भी सूचना मिलने पर मौके पर पहुंच गए। आनन-फानन में परिजन उन्हें जिला अस्पताल लेकर पहुंचे, जहां डॉक्टर ने उनकी हालत को गंभीर देखते हुए अलीगढ़ मेडिकल कॉलेज रेफर कर दिया। अलीगढ़ ले जाते समय रास्ते में उनकी मौत हो गई। मंगलवार को पोस्टमार्टम के बाद परिजन व ग्रामीण शव लेकर चांड़ी तिराहे पर पहुंचे। आक्रोशित लोगों ने दोपहर 2:30 बजे शव रखकर मौके पर जाम लगा दिया। जाम की सूचना मिलने के बाद कोतवाली पुलिस मौके पर पहुंच गई। चांड़ी पुलिस चौकी पर लगा सीसीटीवी कैमरा खराब होने से परिजन व ग्रामीणों में आक्रोश था। एसडीएम एसएन त्रिपाठी और सीओ दुर्गेश कुमार ने लोगों को समझाने का प्रयास किया। अमांपुर विधायक हरिओम वर्मा भी मौके पर पहुंचे। उन्होंने आक्रोशित लोगों को कार्रवाई का आश्वासन दिया। काफी समझाने के बाद करीब 4 बजे लोगों ने जाम खोला। सहावर एसडीएम एसएन त्रिपाठी ने बताया कि चौकी पर लगे सीसीटीवी कैमरे की फुटेज की लोग मांग कर रहे थे। आक्रोशित लोगों को समझाकर जाम खुलवा दिया। उन्होंने बताया कि सड़क दुघर्टना में मृतक के परिजन को नियमानुसार शासन की योजना का लाभ दिलाया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed