{"_id":"69dbdf1b08dec99f710a1078","slug":"district-girl-students-win-indian-volleyball-league-kasganj-news-c-175-1-kas1009-146094-2026-04-12","type":"story","status":"publish","title_hn":"Kasganj News: इंडियन लीग वॉलीबॉल में जिले की छात्राओं का परचम","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Kasganj News: इंडियन लीग वॉलीबॉल में जिले की छात्राओं का परचम
विज्ञापन
फोटो24गंजडुंडवारा के क्यू एच इंटर कॉलेज की विजेता छात्राएं पुरस्कार के साथ । संवाद
विज्ञापन
गंजडुंडवारा। गोशाला रोड स्थित क्यूएच इंटर कॉलेज की छात्राओं ने खेल के मैदान में बड़ी सफलता हासिल की है। उन्होंने कानपुर में इंडियन लीग वॉलीबॉल महिला प्रतियोगिता में चैंपियन का खिताब जीता है। यह जीत कॉलेज और जिले के लिए गर्व का विषय है।
प्रतियोगिता 10 और 11 अप्रैल को कानपुर में आयोजित की गई थी। इसका फाइनल मुकाबला बेहद रोमांचक रहा। खिताबी भिड़ंत गंजडुंडवारा के क्यूएच इंटर कॉलेज और सुभाष इंटर कॉलेज, कन्नौज की छात्राओं के बीच हुई।
खेल के दौरान क्यूएच इंटर कॉलेज की बालिकाओं ने शुरू से ही आक्रामक रुख अपनाया। उन्होंने उत्कृष्ट तालमेल दिखाते हुए कन्नौज की टीम को 21-15 के अंतर से पराजित किया।
-- -- -- -- -- -
विद्यालय में उत्सव का माहौल
छात्राओं की इस शानदार जीत पर विद्यालय में उत्सव जैसा माहौल है। कॉलेज प्रबंधन ने इसे विद्यालय के लिए गर्व का विषय बताया है। विजेता टीम के कॉलेज वापस लौटने पर उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की गई।
इस दाैरान प्रबंधक वकील अहमद, प्रधानाचार्य महेश चंद्र, सगीर अहमद और कोच आमिर हुसैन शामिल रहे। कोच आमिर हुसैन ने छात्राओं की कड़ी मेहनत और अनुशासन को सफलता का श्रेय दिया है।
Trending Videos