सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kasganj News ›   District level sports competitions will be held from March 18 to 22.

Kasganj News: जिला स्तरीय खेल प्रतियोगिताएं 18 से 22 मार्च तक होगी

संवाद न्यूज एजेंसी, कासगंज Updated Tue, 17 Mar 2026 12:33 AM IST
विज्ञापन
विज्ञापन
कासगंज। जिला खेल कार्यालय खिलाड़ियों की छिपी प्रतिभाओं के निखारने के लिए खेल प्रतियोगिताओं का आयोजन करेगा। शुरुआत 18 मार्च से होगी और यह 22 मार्च तक चलेगी। विजेता खिलाड़ियों को पुरस्कार प्रदान किए जाएंगे।
Trending Videos

उप क्रीड़ा अधिकारी हरफूल सिंह ने बताया कि स्पोर्ट्स स्टेडियम में 18 मार्च को सुबह 9: 00 बजे से कबड्डी बालक- बालिका (भार वर्ग -70 किग्रा तक), जूडो बालक 40, 45, 50, 55, 60, 66, 73 किग्रा भार वर्ग में, बालिका 36, 40, 44, 48, 52, 57, 63 किग्रा भार वर्ग में आयोजित होंगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

19 और 20 मार्च को सुबह 9:00 बजे एथलेटिक्स बालक-बालिका, वॉलीबाल बालक- बालिका वर्ग में प्रतियोगिताएं होगाी। 22 मार्च को सुबह 9:00 बजे से फुटबाल बालक वर्ग की प्रतियोगिता होगी। जबकि इसी दिन जेपी पब्लिक एकेडमी बास्केटबाल बालक-बालिका वर्ग प्रतियोगिता होगी।
खिलाड़ियों को समय से संबंधित प्रतियोगिता स्थल पर पहुंचना आवश्यक है। कबड्डी और जूडो की प्रतियोगिताएं मेट पर आयोजित की जाएंगी।
जिला खेल कार्यालय ने सभी इच्छुक प्रतिभागियों से आग्रह किया है कि वे वो खेल में भाग लेने के लिए निर्धारित तिथि और समय का पालन करें और अपने आधार कार्ड की मूल व छाया प्रति साथ लाएं। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed