{"_id":"69b854e3ee97d0cadd022365","slug":"meritorious-students-will-understand-the-nuances-of-robotics-and-electronics-factories-kasganj-news-c-175-1-sagr1032-144783-2026-03-17","type":"story","status":"publish","title_hn":"Kasganj News: रोबोटिक और इलेक्ट्रॉनिक्स फैक्ट्री की बारीकियां को समझेंगे मेधावी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Kasganj News: रोबोटिक और इलेक्ट्रॉनिक्स फैक्ट्री की बारीकियां को समझेंगे मेधावी
संवाद न्यूज एजेंसी, कासगंज
Updated Tue, 17 Mar 2026 12:37 AM IST
विज्ञापन
विज्ञापन
कासगंज। जिले के 100 चयनित बाल वैज्ञानिक गौतम बुद्ध नगर औद्योगिक संस्थानों का भ्रमण करेंगे। इनको रोबोटिक और इलेक्ट्रॉनिक्स फैक्ट्री की बारीकियों को समझने का अवसर मिलेगा। मंगलवार को श्री गणेश इंटर कॉलेज से चयनित बाल वैज्ञानिक रवाना होंगे।
जिला समन्वयक विज्ञान क्लब डॉ जयंत कुमार गुप्ता ने बताया विद्यार्थियों में नवाचार और वैज्ञानिक सोच विकसित करने के लिए इस प्रकार के शैक्षिक भ्रमण कार्यक्रमों का आयोजन जिला विज्ञान क्लब द्वारा निरंतर किया जाता है। गौतम बुद्ध नगर में विद्यार्थियों को रोबोटिक, इलेक्ट्रॉनिक एवं बेकरी फैक्ट्री का भ्रमण कराया जाएगा। उन्होंने बताया कि शैक्षिक भ्रमण में छात्र-छात्राओं के लिए अलग-अलग बस की व्यवस्था की गई है। दोनों बसों पर सुरक्षा एवं स्वास्थ्य के दृष्टिगत पुलिस कांस्टेबल एवं चिकित्सक भी साथ रहेंगे। इस संबंध में सीडीओ वीरेंद्र सिंह ने संबंधित अधिकारियों को भी पत्र जारी कर निर्देश प्रदान किए हैं। वहीं जिला विद्यालय निरीक्षक जगदीश प्रसाद शुक्ल ने संबंधित विद्यालयों के प्रधानाचार्य को चयनित छात्र/ छात्राओं एवं एस्कॉर्ट शिक्षकों को प्रस्थान हेतु समय से पहुंचने के लिए निर्देशित किया है।
Trending Videos