सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kasganj News ›   Farmers became friends of the pond and took an oath to conserve water.

Kasganj News: तालाब मित्र बने किसान, जल संरक्षण की ली शपथ

Agra Bureau आगरा ब्यूरो
Updated Sun, 22 Mar 2026 09:12 PM IST
विज्ञापन
Farmers became friends of the pond and took an oath to conserve water.
फोटो21विश्व जल दिवस पर आयोजित कार्यक्रम में विश्व प्रकृति निधि भारत के पदा​धिकारी जल संरक्ष
विज्ञापन
कासगंज। विश्व प्रकृति निधि भारत (डब्ल्यूडब्ल्यूएफ-इंडिया) ने विश्व जल दिवस पर रविवार को बिलोटी माइनर पर कार्यक्रम का आयोजन किया। कार्यक्रम में किसानों को तालाब मित्र बनाया गया और जल संरक्षण की शपथ दिलाई गई।
Trending Videos


वरिष्ठ परियोजना अधिकारी हिमांशु शर्मा ने जल संरक्षण एवं तालाब संरक्षण के महत्व को समझाया। उन्होंने बताया कि जल ही जीवन है, जल है तो कल है और जल है तो जंगल में हमारी खेती है। उन्होंने कहा कि खेतों में जैविक खाद के रूप में अमृत पानी, जीवामृत और घनामृत का अपने खेतों में प्रयोग करके सिंचाई के जल को बचाया जा सकता है। डब्ल्यूडब्ल्यूएफ-इंडिया गंगा नदी बेसिन और चंबल यमुना नदी पर भी काम कर रहा है। काली नदी और स्थानीय आर्द्र भूमि सहित मीठे पानी केसंसाधनों को पुनर्जीवित करने की दिशा में भी कार्यक्रम संचालित किए जा रहे हैं। इस दौरान धर्मेंद्र बघेल ,योगेंद्र यादव और उमेश कुमार आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed