{"_id":"69c00e511bf7e5a5b8001d59","slug":"kadarganj-pucca-plunged-into-darkness-for-five-days-no-hearing-held-kasganj-news-c-175-1-kas1009-145109-2026-03-22","type":"story","status":"publish","title_hn":"Kasganj News: पांच दिनों से अंधेरे में डूबा कादरगंज पुख्ता, नहीं हुई सुनवाई","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Kasganj News: पांच दिनों से अंधेरे में डूबा कादरगंज पुख्ता, नहीं हुई सुनवाई
विज्ञापन
विज्ञापन
गंजडुंडवारा। क्षेत्र के कादरगंज पुख्ता गांव में पिछले पांच दिनों से बिजली आपूर्ति बाधित है। पंडित कालीचरण के घर के पास डीपी फुंकने के कारण पूरे गांव में अंधेरा छाया हुआ है। ग्रामीणों की बार-बार शिकायतों के बावजूद समस्या का समाधान नहीं हो सका है।
ग्रामीणों का आरोप है कि उन्होंने सहायता नंबर 1912 पर कई बार कॉल किया। उन्होंने फूंके हुए विद्युत उपकरण को ठीक कराने की मांग की थी। लेकिन अभी तक विद्युत निगम ने कोई ठोस कार्रवाई नहीं की है। । गांव के पूर्व प्रधान सुरेश चंद्र ने बताया कि बिजली न मिलने से ग्रामीणों की दिनचर्या बुरी तरह प्रभावित हो रही है। मोबाइल फोन और इन्वर्टर भी चार्ज खत्म होने के कारण बंद हो चुके हैं। बिजलीघर पर भी शिकायत की गई थी पर अधिकारियों ने इसे गंभीरता से नहीं लिया। उन्होंने जिला प्रशासन से जल्द समस्या के समाधान की मांग की है। मांग करने वालों में ग्रामीण सुखवीर, सुल्तान, घनश्याम, मिलन, मतवाला, शिवदयाल, हरि सिंह, वेद प्रकाश, कालीचरण और सर्वेश शामिल हैं। उपखंडीय अधिकारी सुशील कुमार ने मामले में कहा कि ग्रामीण क्षेत्र की डीपी फुंकने से कादरगंज पुख्ता गांव में अंधेरा है। शीघ्र ही डीपी को बदल दी जाएगी।
Trending Videos