सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kasganj News ›   Electricity supply disrupted in Mankai for three days, villagers upset

Kasganj News: मनकई में तीन दिन से बिजली बाधित, ग्रामीण परेशान

Agra Bureau आगरा ब्यूरो
Updated Wed, 03 Jun 2026 11:42 PM IST
विज्ञापन
Electricity supply disrupted in Mankai for three days, villagers upset
फोटो 45 -सिढ़पुरा के गांव मनकई में तीन दिन से विद्युत आपूर्ति सुचारू न होने पर विद्युत निगम के
विज्ञापन
सिढ़पुरा। क्षेत्र के ग्राम मनकई में तीन दिन पहले आई तेज आंधी और बारिश के दौरान बिजली लाइन के तीन खंभे टूट जाने से पूरे गांव की विद्युत आपूर्ति ठप हो गई है।

भीषण गर्मी और उमस के बीच ग्रामीणों को घने अंधेरे, पेयजल संकट और मोबाइल चार्जिंग जैसी गंभीर समस्याओं का सामना करना पड़ रहा है। विभागीय लापरवाही से आक्रोशित ग्रामीणों ने अब जिलाधिकारी से जल्द से जल्द विद्युत आपूर्ति बहाल कराने की मांग की है।
विज्ञापन
विज्ञापन

ग्रामीणों के अनुसार, टूटे हुए खंभे और बिजली की लाइनें फिलहाल मकानों के सहारे टिकी हैं, जिससे किसी भी समय बड़ा हादसा होने की आशंका बनी हुई है। बिजली गुल होने से पानी की मोटरें बंद हैं, जिससे पीने के पानी का संकट गहरा गया है।
विज्ञापन
Trending Videos

कूलर-पंखे न चलने से बुजुर्ग, महिलाएं और बच्चे बेहाल हैं। लोग मोबाइल चार्ज करने के लिए दूसरे गांवों का सहारा ले रहे हैं। ग्रामीणों का आरोप है कि उन्होंने 1912 हेल्पलाइन और अधीक्षण अभियंता को फोन पर शिकायत दर्ज कराई, लेकिन कोई समाधान नहीं हुआ। इस समस्या पर ग्रामीण ओमप्रकाश, कालीचरन, विपिन, मनोज, प्रेम सिंह और विजयपाल समेत अन्य लोगों में भारी नाराजगी है।
वर्जन:
गांव मनकई में आंधी-बारिश के कारण तीन खंभे टूटने की सूचना मिली है। जल्द ही टीम भेजकर स्थिति का निरीक्षण कराया जाएगा और प्राथमिकता के आधार पर विद्युत आपूर्ति बहाल कराने का प्रयास किया जाएगा।- सुशील कुमार, एसडीओ
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed