{"_id":"69c6a7ae1070f5e9a202b7da","slug":"eye-problems-increase-due-to-changing-weather-kasganj-news-c-175-1-sagr1032-145324-2026-03-27","type":"story","status":"publish","title_hn":"Kasganj News: बदलते मौसम से आंखों की समस्या बढ़ी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Kasganj News: बदलते मौसम से आंखों की समस्या बढ़ी
संवाद न्यूज एजेंसी, कासगंज
Updated Fri, 27 Mar 2026 09:22 PM IST
विज्ञापन
फोटो17जिला अस्पताल में पर्चा काउंटर पर लगी भीड़। संवाद
विज्ञापन
कासगंज। बदलते मौसम और तेज हवाओं के कारण लोगों की आंखों पर असर पड़ रहा है। जिला अस्पताल और निजी क्लीनिकों में आंखों की समस्याओं के मरीज बढ़ रहे हैं। लोग एलर्जी और संक्रमण से परेशान हैं।
मौसम में हो रहे उतार-चढ़ाव से आंखों से संबंधित बीमारियों में तेजी आई है। धूल, तेज धूप और एलर्जी से आंखों में जलन, खुजली, लालिमा व पानी आने की समस्याएं हो रही हैं। जिला अस्पताल सहित निजी नेत्र चिकित्सालयों में बड़ी संख्या में मरीज इलाज को पहुंच रहे हैं। डॉक्टरों के अनुसार, मौसम परिवर्तन के दौरान आंखों की संवेदनशीलता बढ़ जाती है। इससे संक्रमण का खतरा भी अधिक हो जाता है। विशेषज्ञों का कहना है कि बच्चों और बुजुर्गों में यह समस्या अधिक देखी जा रही है। कई मामलों में कंजक्टिवाइटिस और एलर्जी के लक्षण भी सामने आ रहे हैं।
-- -- -- -- -- -
इन बातों का रखें ध्यान
धूल और धूप से बचाव के लिए चश्मे का उपयोग करें
आंखों को बार-बार न रगड़ें और साफ पानी से धोते रहें
किसी भी प्रकार की समस्या होने पर तुरंत डॉक्टर से परामर्श लें
-- -- -- -- -- -
मरीजों की बात
गेहूं की कटाई के दौरान उनकी आंख में तिनका चला गया था। इसके बाद से आंख में तेज जलन और दर्द हो रहा है। इलाज के लिए अस्पताल आई हैं।- पुष्पा देवी
कुछ दिनों से आंखों में लगातार खुजली और पानी आ रहा है। धूल भरी हवाओं के कारण समस्या और बढ़ गई। डॉक्टर को दिखाया है। विमलेश
वर्जन
इस समय मौसम में बदलाव हो रहा है। हवा में धूल के कण भी शामिल हो रहे हैं। ऐसे में आंखों की सुरक्षा आवश्यक है। -डॉ. संजीव सक्सेना, सीएमएस
Trending Videos