{"_id":"69a71c7baafa8d14fa0b3b2b","slug":"holika-caught-fire-from-the-puja-lamp-kasganj-news-c-175-1-kas1003-144231-2026-03-03","type":"story","status":"publish","title_hn":"Kasganj News: पूजा के दीपक से होलिका में लगी आग","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Kasganj News: पूजा के दीपक से होलिका में लगी आग
संवाद न्यूज एजेंसी, कासगंज
Updated Tue, 03 Mar 2026 11:08 PM IST
विज्ञापन
फोटो27गंजडुंडवारा में कैनाल रोड पर होलिका में आग लगने के बाद दोबारा से रखी गई होलिका। संवाद
विज्ञापन
गंजडुंडवारा। कैनाल रोड स्थित पीजी कॉलेज के समीप उस वक्त अफरा-तफरी मच गई, जब चैत्र पूर्णिमा की रात पूजा के दौरान रखे गए दीपक से होलिका में अचानक आग लग गई। घटना रविवार देर रात करीब 12:30 बजे की बताई जा रही है। सूचना पर पहुंचे कोतवाली प्रभारी ने नई लकड़ियां मंगवाकर दोबारा से होलिका सजवाई।
गंजडुंडवारा पीजी कॉलेज के छात्रावास के निकट बंबा किनारे प्रतिवर्ष की भांति इस बार भी होलिका दहन के लिए लकड़ियां और कंडे एकत्र किए गए थे। रविवार की रात में आस-पड़ोस की महिलाएं परंपरा के अनुसार होलिका पूजन के लिए गई थीं। इस दौरान पूजा के लिए रखे गए दीपक या हवन सामग्री की चिंगारी ने सूखी लकड़ियों को पकड़ लिया। देखते ही देखते आग ने विकराल रूप धारण कर लिया और समय से पूर्व ही होलिका जलने लगी।
होलिका में असमय आग लगते देख मोहल्ले में खलबली मच गई और बड़ी संख्या में लोग एकत्रित हो गए। मामले की सूचना तत्काल स्थानीय पुलिस को दी गई। कोतवाली प्रभारी राधेश्याम कश्यप ने स्थिति को संभालते हुए तुरंत जेसीबी मशीन मंगवाई और जलती हुई लकड़ियों को सुरक्षित स्थान पर हटवाया।
धर्म और परंपरा का सम्मान करते हुए कोतवाली प्रभारी ने अपने स्तर से प्रयास कर मौके पर नई लकड़ियों की व्यवस्था कराई और दोबारा होलिका सजवाई, ताकि क्षेत्रवासी शुभ मुहूर्त में होलिका दहन की रस्म पूरी कर सकें।
Trending Videos