सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kasganj News ›   kasganj news house burned

Kasganj News: झोपड़ी में लगी आग, नकदी समेत गृहस्थी जली

Agra Bureau आगरा ब्यूरो
Updated Mon, 22 Jun 2026 02:18 AM IST
विज्ञापन
kasganj news house burned
फोटो25पटियाली तहसील के गांव नगला डमवर में आग लगने के बाद मौके पर एकत्रित ग्रामीण। संवाद
विज्ञापन
पटियाली। विकास खंड गंजडुंडवारा क्षेत्र के गांव नगला डमवर में रविवार को अज्ञात कारणों से एक झोपड़ी में आग लग गई। आग इतनी तेजी से फैली कि जब तक परिजन कुछ समझ पाते, तब तक ऊंची-ऊंची लपटों ने झोपड़ी को अपनी चपेट में ले लिया। चीख-पुकार सुनकर ग्रामीण मौके पर जमा हो गए। मौके पर पहुंची दमकल की टीम और ग्रामीणों ने आग पर काबू पाया, लेकिन तब तक सब कुछ जल चुका था।


गांव नगला डमवर निवासी ओमवीर पुत्र मैकु सिंह की झोपड़ी में रविवार को अज्ञात कारणों से आग लग गई। देखते ही देखते आग ने विकराल रूप ले लिया और पास में खड़े ट्रैक्टर को भी अपनी चपेट में ले लिया। झोपड़ी में आग लगने से मौके पर चीख-पुकार मच गई। ग्रामीणों ने मौके पर पहुंचकर आग बुझाने के प्रयास शुरू कर दिए। सूचना पर अग्निशमन की टीम भी मौके पर पहुंच गई और आग पर काबू पाया। तब तक झोपड़ी में रखे 35 हजार रुपये, अनाज, सरसों, कपड़े, बिस्तर, चारपाई और ट्रैक्टर समेत गृहस्थी का सारा सामान जल चुका था। हादसे से पीड़ित परिवार के पास अब सिर छुपाने की जगह भी नहीं बची है।
विज्ञापन
विज्ञापन


हादसे के बाद ग्रामीणों ने इसकी सूचना उपजिलाधिकारी पटियाली प्रदीप कुमार विमल को दी। एसडीएम ने क्षेत्रीय लेखपाल शाहरुख खान को मौके पर भेजकर हुए नुकसान का आकलन कराया। उपजिलाधिकारी ने बताया कि सरकारी नियम के तहत अग्निकांड पीड़ितों की हर संभव आर्थिक मदद की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed