सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kasganj News ›   kasganj news online thugi

Kasganj News: खाते से उड़ाकर ऑनलाइन गेम में लगा दिए 45 हजार

Agra Bureau आगरा ब्यूरो
Updated Mon, 09 Mar 2026 01:35 AM IST
विज्ञापन
kasganj news online thugi
फोटो40पुलिस हिरासत में आरोपी। स्रोत:पुलिस मीडिया सेल
विज्ञापन
कासगंज। मथुरा में डीफार्मा कर रहे छात्र के मोबाइल से सिम निकालकर उसके साथ पढ़ने वाले दो साथियों ने ऑनलाइन गेम में 45 हजार रुपये लगा दिए। जानकारी होने पर उसने आईटी एक्ट की धारा में प्राथमिकी दर्ज कराई। साइबर सेल व कोतवाली पुलिस ने दो आरोपियों को गिरफ्तार किया है।
Trending Videos

गांव अफजलपुर निवासी हिमांशु मथुरा के एक काॅलेज में डीफार्मा का छात्र है। उसके खाते से 45 हजार रुपये 31 जनवरी को उड़ गए थे। खाते से रुपये गायब होने के बाद उसने प्राथमिकी दर्ज कराई। मामले का खुलासा करने के लिए साइबर सेल व सदर कोतवाली पुलिस की टीम को लगाया गया। टीम ने रविवार को मथुरा-बरेली हाईवे पर अलीगढ़ रोड से मोहित वर्मा निवासी बहादुरपुर थाना जवां जिला अलीगढ़ और अजय कुमार निवासी बडागांव उखलाना थाना हरदुआगंज जनपद अलीगढ़ को गिरफ्तार किया। सदर कोतवाली के अपराध निरीक्षक सत्यप्रकाश ने बताया कि आरोपी शिकायतकर्ता के साथ पढ़ते थे।
विज्ञापन
विज्ञापन

इसी दौरान उन्होंने उसके मोबाइल से सिम निकाल ली और गूगल पे चालू किया। इसके बाद दोनों ने सिम से ऑनलाइन गेम एविएटर में रुपये जीतने के लालच में रुपये लगा दिए। ऑनलाइन गेम खेलते समय उसके खाते से 45 हजार रुपये हार गए। जब मोहित के खाते से रुपये कटे तो उसे इस बारे में जानकारी हुई। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed