सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kasganj News ›   kasganj news road ways buses

Kasganj News: यात्रियों की भीड़ बढ़ने के बाद काम नहीं आए रोडवेज के डबल फेरे

Agra Bureau आगरा ब्यूरो
Updated Mon, 09 Mar 2026 01:32 AM IST
विज्ञापन
विज्ञापन
कासगंज। होली के बाद बसौड़ा पूजन करके कामकाजी लोग वापस लौटने लगे हैं। इससे रोडवेज बसों में यात्रियों की संख्या में इजाफा हुआ है। रविवार को रोडवेज बस स्टैंड पर सुबह से ही दिल्ली, अलीगढ़ के अलावा अन्य मार्गों पर जाने के लिए यात्रियों की भीड़ उमड़ी। भीड़ के चलते रोडवेज बसों के डबल फेरे भी काम नहीं आए। अधिकारी खुद बसों की व्यवस्था में लगे रहे। अतिरिक्त बसें चलवा दी थी, लेकिन इसके बाद भी यात्रियों को बसों का इंतजार करना पड़ा।
Trending Videos

रविवार को सुबह से ही रोडवेज बस स्टैंड पर दिल्ली, अलीगढ़, आगरा, मथुरा, बरेली के लिए यात्री बसों का इंतजार कर रहे थे। 11 बजे के बाद भीड़ काफी बढ़ गई। भीड़ बढ़ने के बाद निगम की व्यवस्थाएं धरी रह गई। इसके बाद प्रभारी एआरएम नीरज कुमार एवं डिपो इंचार्ज अनुराधा ढाकरे अन्य अधिकारियों के साथ बसों की व्यवस्था में जुटे रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

कार्यशाला में खड़ी अतिरिक्त बसें भी लगवा दी, लेकिन यात्रियों की बढ़ती संख्या के चलते निगम के डबल फेरे एवं अतिरिक्त बसें भी कम पड़ गई। सबसे अधिक भीड़ दिल्ली, गाजियाबाद मार्ग पर रही। बसों की संख्या बढ़ाई गई और डबल फेरे चलाए गए, लेकिन भीड़ इतनी ज्यादा थी कि सीटें तुरंत भर जाती। कई यात्रियों को बसों में खड़े होकर सफर करना पड़ा। दिन भर अधिकारी व्यवस्थाएं बनाते रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed