सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kasganj News ›   kasganj news labour beaten

Kasganj News: भट्ठा मजदूरों के साथ मारपीट व जेसीबी, ट्रैक्टर में तोड़फोड़

Agra Bureau आगरा ब्यूरो
Updated Mon, 09 Mar 2026 01:30 AM IST
विज्ञापन
विज्ञापन
कासगंज। सदर कोतवाली के गांव अल्लीपुर में बृहस्पतिवार की रात आरोपियों ने भट्ठा पर मजदूरों के साथ मारपीट व जेसीबी, ट्रैक्टर में तोड़फोड़ की गई। मारपीट में सात लोग घायल हो गए। घायलों को जिला अस्पताल में भर्ती कराया, जहां डॉक्टर ने एक घायल को रेफर कर दिया। मामले में पुलिस ने 9 नामजद सहित 50 अज्ञात के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज की है।
Trending Videos
para_count-0

para_count-1 गांव नगला रंपुरिया निवासी प्रदीप कुमार की ओर से दर्ज कराई प्राथमिकी के अनुसार वह गांव अल्लीपुर में उसका भट्ठा संचालित है। मां केलादेवी ईंट-भट्ठा के नाम से अल्लीपुर थाना व जनपद कासगंज में भट्ठा संचालित है। उनका आरोप है कि 5 मार्च की रात 8:30 बजे संतरे, करुआ, अमित, तारा सिंह, रामवीर, योगेश, जितेंद्र, यतेंद्र निवासीगण गांव अल्लीपुर व बाबू, निवासी नगला ताल अपने 50 साथियों के साथ भट्ठे पर आए और मुनीम के बारे में मजदूरों से पूछताछ करने लगे। लेबर ने मुनीम के बारे में बताने से मना कर दिया। इसी बात को लेकर वह मजदूरों को गालीगलौज करने लगे। आरोप है कि विरोध करने पर आरोपियों ने लाठी-डंडा, लोहे की रॉड से उनकी पिटाई कर दी। इस हमले में मुनेश, पूजा, श्यामसुंदर, बबलू, प्रेमवती, नीलम, अजय, टीटू, भूरा, विनोद, पूजा, ओमसरन, श्याम सुंदर घायल हो गए। मजदूरों को बेरहमी से पीटने पर वह बेहोश होकर गिर गए। उन्होंने बाइक, जेसीबी, ट्रैक्टर व गमला में तोड़फोड़ भी की। उनकी चीखपुकार की आवाज सुनकर लोग उन्हें बचाने के लिए दौड़ पड़े। लोगों को आता देख आरोपी जान से मारने की धमकी देते मौके से भाग गए। घायलों को अस्पताल में भर्ती कराया। जहां डॉक्टर ने विनोद की हालत को सुधार न होने पर उसे रेफर कर दिया। घटना की सूचना पुलिस को दी। मामले में आरोपियों के खिलाफ पुलिस को तहरीर दी। सदर कोतवाली प्रभारी ने बताया कि तहरीर के आधार पर आरोपियों के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज की गई है। मामले की जांच की जा रही है।
para_count-1
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed