सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kasganj News ›   Action will be taken against 8 drivers and 10 conductors who did not perform their duties on Holi.

Kasganj News: होली पर ड्यूटी न करने वाले 8 चालक और 10 परिचालकों पर होगी कार्रवाई

संवाद न्यूज एजेंसी, कासगंज Updated Wed, 11 Mar 2026 12:11 AM IST
विज्ञापन
विज्ञापन
कासगंज। होली पर्व पर चालक-परिचालकों के 9 दिन तक लगातार ड्यूटी करने पर परिवहन निगम ने विशेष प्रोत्साहन योजना शुरू की थी। साथ ही चालक-परिचालकों के अवकाश भी 9 मार्च तक के लिए रद्द कर दिए गए थे। लेकिन 8 चालक और 10 परिचालक ऐसे रहे जो अपनी ड्यूटी से नदारद रहे। निगम ने ऐसे चालक-परिचालकों की सूची तैयार कर मुख्यालय प्रबंधन को भेजने की तैयारी कर ली है, जहां से इनके खिलाफ कार्रवाई हो सकती है।
Trending Videos

होली पर्व के दौरान निगम की बसों का संचालन सुचारू रूप से हो सके और यात्रियों को किसी प्रकार की दिक्कत का सामना न करना पड़े, इसके लिए निगम ने 28 फरवरी से 9 मार्च तक चालक-परिचालकों और वर्कशॉप के कर्मचारियों के अवकाश रद्द कर दिए थे। 9 दिन तक बिना छुट्टी लिए 2700 से 3000 किलोमीटर तक बस चलाने वाले चालक-परिचालकों और वर्कशॉप में कार्य करने वाले कर्मचारियों के लिए निगम की ओर से प्रोत्साहन राशि की योजना लागू की गई थी। इसके बावजूद डिपो के 8 चालक और 10 परिचालक होली पर्व के दौरान ड्यूटी पर नहीं पहुंचे। निगम ने सभी की अनुपस्थिति दर्ज कर ली है। साथ ही इनकी सूची तैयार कर आरएम मुख्यालय अलीगढ़ भेज दी गई है, जहां से अब चालक-परिचालकों पर कार्रवाई हो सकती है।
विज्ञापन
विज्ञापन

----
दिल्ली, मथुरा के लिए बसों में रही मारामारी
कासगंज। होली पर्व संपन्न हुए लगभग सात दिन बीत चुके हैं, लेकिन रोडवेज पर यात्रियों की भीड़ कम नहीं हो रही। मंगलवार सुबह से लेकर शाम तक रोडवेज बस अड्डे पर यात्रियों की भीड़ रही। सबसे अधिक यात्री दिल्ली और मथुरा मार्ग पर जाने के लिए बसों का इंतजार करते नजर आए। यात्रियों का कहना था कि वे काफी देर से मथुरा और दिल्ली की बस का इंतजार कर रहे हैं, लेकिन बस नहीं मिल रही। भूपेंद्र ने बताया कि वे लगभग एक घंटे से बस स्टैंड पर खड़े हैं, लेकिन मथुरा के लिए बस नहीं मिली। मुकेंद्र ने बताया कि बस का इंतजार करते लगभग आधा घंटा हो गया है, लेकिन अभी तक बस नहीं आई। पूछताछ केंद्र पर जानकारी लेने पर बताया गया कि पुष्करजी की बस आने वाली है, जो मथुरा जाएगी। प्रभारी एआरएम, नीरज कुमार बताते हैं कि निगम की सभी बसें ऑन रोड संचालित हो रही हैं। डबल फेरों की व्यवस्था समाप्त कर दी गई है। 8 चालक और 10 परिचालक ऐसे हैं जिन्होंने होली पर्व पर डिपो में आकर ड्यूटी नहीं की। उनकी अनुपस्थिति दर्ज की गई है। उनकी सूची तैयार कर आरएम मुख्यालय भेजी जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed