सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kasganj News ›   A warehouse for disposable utensils was set up in the parking lot at Sahawar Gate, and a fire broke out.

Kasganj News: सहावर गेट स्थित पार्किंग में बना रखा था गोदाम डिस्पोजेबल बर्तनों का गोदाम, आग लगी

संवाद न्यूज एजेंसी, कासगंज Updated Wed, 11 Mar 2026 12:32 AM IST
विज्ञापन
विज्ञापन
कासगंज। शहर के सहावर गेट स्थित अमांपुर बस स्टैंड के पास मंगलवार की दोपहर डिस्पोजेबल बर्तनों के गोदाम में अचानक आग लग गई।
Trending Videos

इससे लाखों रुपये का सामान जल गया। आसपास के लोगों ने कड़ी मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया। सहावर गेट निवासी उमेश शर्मा की पार्किंग में बाबूपुर खुशकरी निवासी योगेश राजपूत ने दोना-पत्तल, अंडे और अन्य दैनिक उपयोग के सामान का थोक गोदाम बना रखा है।
मंगलवार दोपहर करीब 12 बजे अज्ञात कारणों से गोदाम में अचानक आग लग गई। देखते ही देखते आग ने गोदाम में रखे सामान को अपनी चपेट में ले लिया। गोदाम संचालक योगेश राजपूत के अनुसार आग लगने से करीब 6 से 7 लाख रुपये का सामान जलकर नष्ट हो गया। आग लगने की सूचना मिलते ही आसपास के लोग मौके पर पहुंच गए और पानी व अन्य साधनों की मदद से काफी प्रयास के बाद आग पर काबू पा लिया। आग किन कारणों से लगी इसका अभी पता नहीं चल सका।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed