सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kasganj News ›   Newborn found at railway station sent to Agra Children's Home

Kasganj News: रेलवे स्टेशन पर मिली नवजात भेजी गई आगरा बाल गृह

संवाद न्यूज एजेंसी, कासगंज Updated Wed, 11 Mar 2026 12:09 AM IST
विज्ञापन
Newborn found at railway station sent to Agra Children's Home
फोटो08कासगंज जंक्शन पर ट्रेन में मिली नवजात को जिला अस्पताल से आगरा बाल गृह भेजते कर्मी । स्र
विज्ञापन
कासगंज। रेलवे स्टेशन पर लखनऊ–कासगंज पैसेंजर ट्रेन के लगेज कोच में छह दिन पूर्व मिली नवजात बालिका स्पेशल न्यूबोर्न केयर यूनिट (एसएनसीयू) में इलाज के बाद पूरी तरह से स्वस्थ है। बालिका को आगरा स्थित राजकीय बाल गृह में भेज दिया गया है।
Trending Videos

आरपीएफ को रेलवे स्टेशन पर रेलवे लगेज कोच में बीती 5 मार्च को करीब तीन से चार दिन की नवजात बालिका रोती मिली थी।
इस बच्ची को चाइल्ड लाइन के माध्यम से जिला अस्पताल के स्पेशल न्यूबोर्न केयर यूनिट में भर्ती कराया गया, जहां चिकित्सकों ने उसका उपचार किया। बालिका के पूरी तरह स्वस्थ होने के बाद बाल कल्याण समिति के आदेश पर मंगलवार को चाइल्ड लाइन टीम ने उसे आगरा स्थित राजकीय बाल गृह (शिशु) में सुरक्षित रूप से स्थानांतरित किया।
विज्ञापन
विज्ञापन

इस दौरान चाइल्ड लाइन को-ऑर्डिनेटर सौरभ यादव, सीएमएस डॉ. संजीव सक्सेना, वन स्टॉप सेंटर की प्रियंका यादव, एसएनसीयू के नोडल डॉ. कैलाश बाबू, प्रभारी पुष्पेंद्र यादव, चाइल्ड लाइन सुपरवाइजर रूबी यादव, केस वर्कर मयंक कुलश्रेष्ठ और रेनू मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed