सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kasganj News ›   The impact of the war: Hotels, restaurants and the confectionery industry are facing a crisis.

युद्ध का असर: होटल, रेस्तरां और मिष्ठान्न कारोबार पर मंडराया संकट

संवाद न्यूज एजेंसी, कासगंज Updated Wed, 11 Mar 2026 12:19 AM IST
विज्ञापन
The impact of the war: Hotels, restaurants and the confectionery industry are facing a crisis.
फोटो35कासगंज सहावर गेट ​​​स्थित गैस एजेंसी।संवाद
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
Trending Videos

कासगंज। ईरान-इस्राइल-अमेरिका के बीच बढ़ते युद्ध तनाव का असर अब स्थानीय बाजारों पर भी दिखाई देने लगा है। रोक के बाद व्यावसायिक गैस सिलिंडर की आपूर्ति बंद है, जिससे होटल, रेस्तरां और मिष्ठान्न कारोबार पर संकट के बादल मंडराने लगे हैं। गैस एजेंसियों पर स्टॉक समाप्त हो चुका है, जबकि कारोबारियों के पास भी सीमित सिलिंडर ही बचे हैं, जिससे जल्द ही व्यापार प्रभावित होने की आशंका जताई जा रही है।
जिले में करीब 150 होटल, रेस्तरां और मिष्ठान्न कारोबारी अपने दैनिक कामकाज के लिए व्यावसायिक गैस सिलिंडर का उपयोग करते हैं। इन प्रतिष्ठानों में प्रतिदिन भोजन और मिठाई तैयार करने के लिए गैस की आवश्यकता होती है। जिले में एक माह में लगभग दो हजार व्यवसायिक सिलिंडरों की खपत होती है। कारोबारियों का कहना है कि पहले ही सरकार ने व्यवसायिक सिलिंडर के दाम बढ़ा दिए थे, जिससे लागत में इजाफा हुआ। अब इसकी आपूर्ति पर पूरी तरह रोक लगने से स्थिति गंभीर हो गई है। आपूर्ति बंद होने के कारण जिले की गैस एजेंसियों पर भी स्टॉक लगभग समाप्त हो चुका है। यदि जल्द ही गैस आपूर्ति शुरू नहीं हुई तो होटल और रेस्तरां कारोबार बुरी तरह प्रभावित होगा, जिससे व्यापार के साथ-साथ रोजगार पर भी असर पड़ेगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

होटल प्रबंधक कुलदीप मिश्रा ने बताया कि उनके पास केवल तीन से चार दिन का ही सिलिंडर स्टॉक बचा है। यदि जल्द आपूर्ति शुरू नहीं हुई तो होटल संचालन प्रभावित होगा और ग्राहकों को सेवा देना मुश्किल हो जाएगा।
वहीं रेस्टोरेंट संचालक रितेश जैन ने बताया कि उनके पास केवल एक दिन का ही सिलिंडर स्टॉक शेष है। सिलिंडर न होने पर रेस्टोरेंट का संचालन करना बेहद कठिन हो जाएगा।
इंडेन गैस एजेंसी संचालक मनीष गुप्ता ने बताया कि एजेंसी पर व्यवसायिक सिलिंडर का कोई स्टॉक नहीं बचा है। ऊपर से आपूर्ति बंद होने के कारण नई खेप आने की भी फिलहाल कोई संभावना फिलहाल नजर नहीं आ रही है। कर्तव्य भारत गैस एजेंसी संचालक देव प्रकाश ने बताया कि व्यवसायिक सिलिंडर स्टॉक पूरी तरह से समाप्त हो गया है। आपूर्ति पर रोक लग गई है।

ठेल-ढकेल और पटरी दुकानदार होंगे प्रभावित
कमर्शियल गैस सिंलिडर की सप्लाई पर रोक लगने के बाद सबसे ज्यादा दिक्कत ठेल-ढकेल लगाकर रोजाना की कमाई करने वाले छोटे कामगारों को होगी। गैस की आपूर्ति न मिलने से उनका काम चौपट हो जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed