सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kasganj News ›   Lakhmipur Primary School declared Nipun for the fourth time

Kasganj News: लखमीपुर प्राथमिक विद्यालय चौथी बार निपुण घोषित

Agra Bureau आगरा ब्यूरो
Updated Wed, 29 Apr 2026 10:58 PM IST
विज्ञापन
Lakhmipur Primary School declared Nipun for the fourth time
फोटो 16 - अमांपुर के गांव लखमीपुर के प्राथमिक विद्यालय निपुणघो​षित होने पर प्रधानध्यापक सुनीता
विज्ञापन
कासगंज। सरकार ने परिषदीय विद्यालयों में शिक्षा व्यवस्था को बेहतर बनाने के लिए निपुण भारत मिशन शुरू किया है। इसके तहत आकलनकर्ता विद्यालयों का मूल्यांकन करते हैं और संतोषजनक परिणाम पर उन्हें निपुण घोषित करते हैं। अमांपुर के गांव लखमीपुर के प्राथमिक विद्यालय ने शिक्षकों के विशेष प्रयासों से चौथी बार निपुणता प्राप्त की है।
Trending Videos

विद्यालय में स्मार्ट टेलीविजन और प्रोजेक्टर के माध्यम से बच्चों को पढ़ाया जा रहा है। यहां खेल-खेल में मनोरंजक तरीके से शिक्षा दी जाती है। खंड शिक्षा अधिकारी शशिकांत यादव ने विद्यालय को निपुण प्रमाणपत्र प्रदान किया। प्रधानाध्यापक सुनीता यादव ने बताया कि वर्ष 2022 में विद्यालय जनपद का पहला निपुण लक्ष्य प्राप्त करने वाला विद्यालय बना था।
विज्ञापन
विज्ञापन

निपुण भारत मिशन 2025-26 के अंतर्गत कक्षा एक और दो के बच्चों का मूल्यांकन हुआ। यह मूल्यांकन डायट के आकलनकर्ताओं ने दीक्षा एप पर किया गया। उन्हें भाषा और गणित में निपुण घोषित किया गया। इस मौके पर एआरपी सुनील सोलंकी, नरेंद्र कुमार वर्मा, राकेश राजपूत और वरूण कुमार यादव उपस्थित रहे। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed