{"_id":"69dbdd355fac098318004880","slug":"massive-fire-in-the-generator-room-of-the-municipalitymassive-fire-in-the-generator-room-of-the-municipality-kasganj-news-c-175-1-kas1003-146087-2026-04-12","type":"story","status":"publish","title_hn":"Kasganj News: नगर पालिका के जनरेटर कक्ष में भीषण आग","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Kasganj News: नगर पालिका के जनरेटर कक्ष में भीषण आग
विज्ञापन
फोटो18सोरोंजी में हरि की पौड़ी किनारे रखे जेनरेटर में लगी आग को बुझाने का प्रयास करते पालिक
विज्ञापन
सोरोंजी। तीर्थ नगरी की हरि की पौड़ी क्षेत्र में शनिवार रात नगर पालिका के जनरेटर एवं विद्युत उपकरण कक्ष में भीषण आग लग गई। इस घटना से पालिका के जनरेटर सहित अन्य महत्वपूर्ण विद्युत उपकरण जलकर खाक हो गए। आग बुझने तक नगर पालिका को करीब एक लाख रुपये से अधिक की आर्थिक चपत लग चुकी थी।
हरि की पौड़ी स्थित शनि मंदिर के ठीक पीछे नगर पालिका का जनरेटर एवं विद्युत उपकरण कक्ष बना हुआ है। रात करीब 9 बजे कक्ष से अचानक धुएं का गुबार उठने लगा। देखते ही देखते ऊंची लपटें निकलने लगीं और आग ने तेजी पकड़ ली। वहां रखा हुआ जनरेटर और बिजली का अन्य सामान धू-धू कर जलने लगा।
आग की लपटें देखकर आसपास के लोगों में अफरा-तफरी मच गई। सूचना मिलते ही स्थानीय लोग और नगर पालिका के कर्मचारी मौके पर पहुंचे। दमकल और पानी की मदद से काफी मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया जा सका। लाइट प्रभारी सोनू स्थापक ने बताया कि आग शॉर्ट सर्किट की वजह से लगने की आशंका है।
घटना के बाद नगर पालिकाध्यक्ष रामेश्वर दयाल महेरे ने अधिकारियों को मौके का निरीक्षण करने के निर्देश दिए हैं। उन्होंने नुकसान का विस्तृत आकलन करने और भविष्य में ऐसी घटनाओं को रोकने के लिए पुख्ता सुरक्षा इंतजाम करने की हिदायत दी है।
वर्जन
शहर की पथ प्रकाश व्यवस्था को सुचारू रखने के लिए कदम उठाए हैं। इसके लिए रिजर्व में रखा नया जेनरेटर लगवा दिया गया है। वहीं, क्षतिग्रस्त हुए जेनरेटर को मरम्मत के लिए भेजा जा रहा है। -रामेश्वर दयाल महेरे, नगर पालिकाध्यक्ष
Trending Videos