{"_id":"69cc129712fbf639ed0d7fec","slug":"opportunity-to-amend-details-of-board-examinees-till-april-5-kasganj-news-c-175-1-sagr1032-145518-2026-03-31","type":"story","status":"publish","title_hn":"Kasganj News: बोर्ड परीक्षार्थियों के विवरण में 5 अप्रैल तक संशोधन का मौका","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Kasganj News: बोर्ड परीक्षार्थियों के विवरण में 5 अप्रैल तक संशोधन का मौका
संवाद न्यूज एजेंसी, कासगंज
Updated Tue, 31 Mar 2026 11:59 PM IST
विज्ञापन
विज्ञापन
कासगंज। माध्यमिक शिक्षा परिषद ने वर्ष 2026 की हाईस्कूल और इंटरमीडिएट परीक्षा में शामिल विद्यार्थियों के विवरण में सुधार के लिए विद्यालयों को अंतिम अवसर दिया है। परिषद ने स्पष्ट निर्देश दिए हैं कि सभी त्रुटियों का संशोधन 5 अप्रैल तक हर हाल में पूरा कर लिया जाए, ताकि अंकतालिकाओं में कोई गलती न रह जाए।
बोर्ड परीक्षा के दौरान कई परीक्षार्थियों के प्रवेशपत्रों में नाम, माता-पिता के नाम, विषय और जेंडर से संबंधित त्रुटियां सामने आई थीं। इन गड़बड़ियों को गंभीरता से लेते हुए माध्यमिक शिक्षा परिषद ने परीक्षा परिणाम जारी होने से पहले सुधार का एक और मौका दिया है।
परिषद के निर्देशानुसार सभी विद्यालयों को परीक्षार्थियों के विवरण का सावधानीपूर्वक सत्यापन कर आवश्यक संशोधन करना होगा। इसके लिए विद्यालयों को 5 अप्रैल 2026 तक जिला विद्यालय निरीक्षक (डीआईओएस) कार्यालय में सूचीबद्ध विवरण तीन प्रतियों में जमा करने होंगे। इन प्रतियों में स्पष्ट संस्तुति भी शामिल करना अनिवार्य होगा।
जिला विद्यालय निरीक्षक कार्यालय में इन अभिलेखों के परीक्षण के बाद आवश्यक दस्तावेज और आख्या बोर्ड कार्यालय को भेजी जाएगी। परिषद ने यह भी अनिवार्य किया है कि विद्यालय एक प्रमाणपत्र दें, जिसमें यह उल्लेख हो कि वर्ष 2026 की परीक्षा में शामिल किसी भी परीक्षार्थी के विवरण में अब कोई त्रुटि शेष नहीं है। जिला विद्यालय निरीक्षक जगदीश प्रसाद शुक्ला ने बताया कि इस संबंध में विद्यालयों को अवगत करा दिया गया है ताकि वे समय से सूचना उपलब्ध करा सकें।
Trending Videos