सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kasganj News ›   RO water cooler installed at power substation becomes showpiece

Kasganj News: विद्युत उपकेंद्र पर लगा आरओ वाटर कूलर बना शोपीस

संवाद न्यूज एजेंसी, कासगंज Updated Tue, 17 Mar 2026 12:04 AM IST
विज्ञापन
RO water cooler installed at power substation becomes showpiece
फोटो50अमांपुर में विद्युत उपकेंद्र पर खराब पड़ा वाटर कूलर। संवाद - फोटो : गोंदलामऊ के उत्तर धौना गांव में तैयार पानी की टंकी।
विज्ञापन
अमांपुर। गर्मी की शुरुआत होते ही सार्वजनिक स्थलों पर पेयजल समस्या सामने आने लगी है। अमांपुर के विद्युत उपकेंद्र पर लगा आरओ वाटर कूलर इन दिनों शोपीस बनकर रह गया है। लंबे समय से खराब पड़े इस वाटर कूलर को नगर पंचायत ने अभी तक ठीक नहीं कराया गया। इससे उपभोक्ताओं और आसपास के दुकानदारों को पेयजल के लिए इधर-उधर भटकना पड़ रहा है।
Trending Videos

गर्मी की तपिश हर रोज बढ़ रही है। जबकि विद्युत उपकेंद्र पर लगा वाटर कूलर प्यासे लोगों के लिए अनुपयोगी साबित हो रहा है। जनप्रतिनिधि द्वारा लगवाया गया यह आरओ वाटर कूलर लंबे समय से खराब है। लगभग एक वर्ष से इसकी मरम्मत नहीं कराई गई। जिससे उपभोक्ताओं और राहगीरों एवं आसपास के दुकानदारों को पीने के पानी के लिए भटकना पड़ता है। कस्बा के विक्की गोयल, प्रमोद गुप्ता, बसंत गुप्ता, अनुराग मिश्रा, पवन कुमार गुप्ता, विजय कुमार गुप्ता, देव कुमार, अश्विनी, अतुल अग्रवाल बसंत अग्रवाल ने नगर पंचायत से आरओ वाटर कूलर सही कराए जाने की मांग की है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed