{"_id":"69f23e28ae1b09ff8407ab90","slug":"the-body-of-the-missing-child-was-found-in-kasganj-news-c-175-1-kas1003-146937-2026-04-29","type":"story","status":"publish","title_hn":"Kasganj News: लापता मासूम का शव कुएं में मिला","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Kasganj News: लापता मासूम का शव कुएं में मिला
विज्ञापन
फोटो 13 - मृतक माधव का फाइल फोटो।
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
सिढ़पुरा। गांव सेमरा मोर्चा में मंगलवार रात को घर के पास बने एक कुएं में चार वर्षीय मासूम का शव उतराता मिला। दोपहर में अचानक लापता हुए बच्चे का शव मिलने से परिवार में कोहराम मच गया। पूरे गांव में शोक की लहर दौड़ गई है। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम कराया है और मामले की जांच शुरू कर दी है।
गांव सेमरा मोर्चा निवासी ग्रीस चंद्र गोला का चार वर्षीय पुत्र माधव मंगलवार दोपहर के समय अचानक लापता हो गया था। परिजन ने बच्चे को ढूंढने के लिए हर संभव प्रयास किया, गांव और आसपास के इलाकों में उसकी तलाश की, लेकिन उसका कहीं भी सुराग नहीं लगा। अनहोनी की आशंका से चिंतित पिता ने शाम करीब 5 बजे 112 नंबर पर डायल कर पुलिस को घटना की सूचना दी।
मासूम के लापता होने की सूचना मिलते ही पुलिस तुरंत गांव पहुंची और ग्रामीणों की सहायता से खोजबीन शुरू की। हालांकि, घंटों की मशक्कत के बाद भी बच्चे का कोई पता नहीं चला। देर रात करीब 11 बजे, हताश परिजन की नजर घर के बगल में बने कुएं पर पड़ी। जब उन्होंने कुएं में झांककर देखा, तो उनके होश उड़ गए। कुएं के लगभग 15 फीट नीचे पानी में बच्चे का शव उतराता दिखाई दिया।
सूचना मिलते ही उप निरीक्षक नेत्रपाल सिंह पुलिस बल के साथ मौके पर पहुंच गए। पुलिस ने स्थानीय लोगों की मदद से तुरंत बच्चे के शव को कुएं से बाहर निकाला। शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया ताकि मौत के कारण स्पष्ट हो सके। पोस्टमार्टम के बाद देर शाम शव गांव पहुंचने पर गमगीन माहौल में उसका अंतिम संस्कार कर दिया गया।
प्रभारी थानाध्यक्ष प्रदीप मलिक ने बताया कि मासूम की मौत संदिग्ध परिस्थितियों में हुई है। शव का पोस्टमार्टम कराया गया है और रिपोर्ट आने के बाद ही आगे की कार्रवाई की जाएगी। उन्होंने यह भी स्पष्ट किया कि अभी तक परिजन की ओर से किसी भी प्रकार की तहरीर या शिकायत प्राप्त नहीं हुई है।
-- -- -- -- -- -- -- -- --
इकलौते बेटे की मौत से मातम
इस घटना ने माधव के परिवार पर दुखों का पहाड़ तोड़ दिया है। पिता ग्रीस चंद्र गोला ने बताया कि माधव चार बहनों के बीच सबसे छोटा और इकलौता भाई था। उसकी बड़ी बहन छवि 13 वर्ष की है, जबकि अन्य बहनें गुंजन, निधि और परी तीन वर्ष की हैं। इकलौते बेटे की मौत से मां सरिता देवी का रो-रोकर बुरा हाल है। मासूम की मौत से पूरे गांव में भी गहरा शोक व्याप्त है।
Trending Videos