सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kasganj News ›   The silky voice has stopped, but the songs will remain immortal

Kasganj News: थम गई रेशमी आवाज पर अमर रहेंगे गीत

Agra Bureau आगरा ब्यूरो
Updated Sun, 12 Apr 2026 11:29 PM IST
विज्ञापन
The silky voice has stopped, but the songs will remain immortal
फोटो 37- श्रीकृष्ण शरद, पूर्व उद्घोषक, आकाशवाणी। स्रोत स्वय
विज्ञापन
कासगंज। भारतीय संगीत की दिग्गज गायिका आशा भोसले का निधन हो गया है। इससे पूरे संगीत और फिल्म जगत में शोक की लहर दौड़ गई है। अपनी जादुई आवाज से 12 हजार से अधिक गीतों को अमर बनाने वाली आशा भोसले का यह योगदान संगीत प्रेमियों के लिए एक अमूल्य धरोहर है। सर्वाधिक गीत गाने का उनका यह अनूठा रिकॉर्ड गिनीज बुक ऑफ वर्ल्ड रिकॉर्ड में दर्ज है, जो उनकी असाधारण प्रतिभा का प्रमाण है।
Trending Videos

आशा भोसले के निधन को संगीत प्रेमी और कला जगत एक बड़ी क्षति के रूप में देख रहा है। उनकी आवाज ने न केवल दशकों तक श्रोताओं के दिलों पर राज किया, बल्कि एक पूरे संगीत युग को परिभाषित भी किया।
विज्ञापन
विज्ञापन

अपनी जादुई आवाज में दिल चीज क्या है आप मेरी जान लीजिए, पिया तू अब तो आजा जैसे 12 हजार से अधिक गीत गाने वाली गायिका आशा भोंसले का निधन हो गया। इससे संगीत प्रेमियों में दुख और शोक की लहर है।
सर्वाधिक गीत गाने का उनका यह खिताब गिनीज बुक ऑफ वर्ल्ड रिकॉर्ड में दर्ज है। उनके निधन को संगीत प्रेमी देश के लिए बड़ी क्षति बता रहे हैं।
------------------



क्या बोले संगीत प्रेमी-

दीदी कहती थीं हमेशा स्टूडेंट बने रहना

- संगीत सम्राट आशा भोंसले एवं लता दीदी का हमेशा मुझे सानिध्य मिला। वह हमेशा संगत करते हुए इस बात की प्रेरणा देती थीं कि हमेशा स्टूडेंट बने रहना बहुत आगे बढ़ोगे। आज उनके इस संदेश के बल पर मैं मुंबई में फिल्मी दुनिया के लिए संगीत और गायन का काम कर रहा हूं। उनका निधन एक बड़ी क्षति है। हम सभी को उनका साथ खोने का बहुत दुख है।- विष्णु नारायन, संगीतकार एवं गायक।



- चंचलसोख और मखमली आवाज की मलिका, सरस्वती स्वरूपा आशा भोसले के गाए गीत अमर हैं अमर रहेंगे। आकाशवाणी के दौर में जब रेडियो पर नवरंग कार्यक्रम में फरमाइशी गाने श्रोताओं को सुनाए जाते थे तो उनमें आशा भोसले और किशोर कुमार के गाए गानों की फरमाइश काफी अधिक रहती थी। उनके निधन से संगीत प्रेमियों को दुख पहुंचा है। मैंने उनके साथ आकाशवाणी पर करीब दो दशक पहले इंटरव्यू भी किया। वह जितनी महान गायिका थीं उतनी ही सहज थीं। - श्रीकृष्ण शरद, पूर्व वरिष्ठ उद्घोषक, आकाशवाणी



- दिवंगत हुईं महान गायिका आशा भोसले के निधन की खबर सुनकर आघात लगा। मन दुखी है। उन्होंने प्लेबैक सिंगर के रूप में गायिकी को बड़ा मुकाम दिया। उनके गाए गए गाने एक से बढ़कर एक हैं और लोग उनके गाए गानों को आज भी गुनगुनाते हैं। समय परिवर्तन के बाद भी उनके गाने जब सुनों तभी हिट गाने के रूप में लगते हैं। ऑर्केस्ट्रा कार्यक्रमों में उनके गानों की मांग रहती है।- किशन गौड़, जिलाध्यक्ष कलाकार संघ।
- महान गायिका आशा भोसले ने संगीत जगत में बहुत कुछ सिखाया है। उनकी कमी कभी पूरी नहीं हो सकती। उन्होंने अपनी मधुर आवाज से दशकों तक भारतीय संगीत को समृद्ध किया। उनके गाए गाने हमेशा गुनगुनाए जाएंगे।- डॉ. नैना शुक्ला, संगीत शिक्षिका
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed