सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kasganj News ›   The sun hid behind the clouds, bringing relief from the heat

Kasganj News: बादलों की ओट में छिपा सूरज, गर्मी से मिली राहत

Agra Bureau आगरा ब्यूरो
Updated Wed, 29 Apr 2026 10:51 PM IST
विज्ञापन
विज्ञापन
कासगंज। जिले में बुधवार को मौसम ने अचानक करवट ली, जिससे भीषण गर्मी से जूझ रहे लोगों को राहत मिली। सुबह से ही आसमान में घने बादल छाए रहे और ठंडी हवाओं के चलने का सिलसिला शुरू हो गया। इस बदलाव से तापमान में गिरावट दर्ज की गई, जिसने लोगों को तपती गर्मी से निजात दिलाई।
Trending Videos

मौसम विभाग के अनुसार, न्यूनतम तापमान 31.9 डिग्री सेल्सियस से घटकर 28.5 डिग्री सेल्सियस पर आ गया। वहीं, अधिकतम तापमान 43.6 डिग्री सेल्सियस से गिरकर लगभग 41 डिग्री सेल्सियस तक पहुंच गया। सुबह करीब 10:30 बजे, लगभग 15 मिनट तक हुई हल्की बारिश ने मौसम को और भी सुहावना बना दिया। दिनभर बादलों की आवाजाही बनी रही, जिससे धूप कम हुई और लोगों ने गर्मी से आंशिक राहत महसूस की।
विज्ञापन
विज्ञापन

मौसम में आए इस अनुकूल बदलाव का सीधा असर बाजारों पर भी देखने को मिला। पिछले एक सप्ताह से भीषण गर्मी और चिलचिलाती धूप के कारण बाजारों में पसरा सन्नाटा खत्म हो गया। ग्रामीण क्षेत्रों के लोग बड़ी संख्या में खरीदारी के लिए बाजारों में निकले।
--------------------------


बूंदाबांदी से मौसम हुआ खुशनुमा
सोरोंजी। तीर्थनगरी में भीषण गर्मी से जूझ रहे लोगों को आज बड़ी राहत मिली, जब सुबह से ही ठंडी हवाएं चलने और आसमान में बादलों के छाने से मौसम खुशनुमा हो गया। सुबह के समय लोग घरों से बाहर निकलकर खुले मैदानों में ठंडी हवाओं का आनंद लेते नजर आए। सुबह हल्की बूंदाबांदी हुई, जिससे तापमान में और गिरावट दर्ज की गई। बूंदाबांदी के बाद मौसम ठंडा हो गया। पूरे दिन बादलों की आवाजाही बनी रही।
----------------------


धूप का असर हुआ कम
सहावर। कस्बा में बुधवार को मौसम में बदलाव से लोगों को गर्मी से राहत मिली। सुबह से ही आसमान में बादल छाए रहने के कारण तापमान में गिरावट दर्ज की गई और मौसम सुहावना हो गया। दिनभर बादलों की आवाजाही और तेज हवाओं ने चिलचिलाती धूप के असर को काफी कम कर दिया।
-------------

गर्मी से मिली राहत
मोहनपुरा। हल्की बारिश ने लोगों को भीषण गर्मी से बड़ी राहत मिली। सुबह से आसमान में बादल छाए रहे और ठंडी हवाओं के साथ मौसम खुशनुमा हो गया। दोपहर के समय कुछ देर हुई बूंदाबांदी से तापमान में गिरावट दर्ज की गई, जिससे चिलचिलाती धूप का असर कम हो गया। लगातार बढ़ रही गर्मी से परेशान लोगों के चेहरे खिल उठे और उन्होंने राहत की सांस ली। मौसम विभाग के अनुसार आने वाले दिनों में भी हल्की बारिश की संभावना हो सकती है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed