फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kasganj News ›   Two accused wanted for woman murder arrested in police encounter in kasganj

UP: महिला को उतारा था माैत के घाट, पुलिस ने मुठभेड़ में गिरफ्तार किए आरोपी; दोनों के पैर में लगी गोली

Sat, 18 Jul 2026 09:35 AM IST
Arun Parashar संवाद न्यूज एजेंसी, कासगंज
संवाद न्यूज एजेंसी, कासगंज Published by: Arun Parashar Updated Sat, 18 Jul 2026 09:35 AM IST
सार

यूपी के कासगंज जिले में पुलिस की बदमाशों से मुठभेड़ हुई। महिला हत्याकांड में दोनों बदमाशों की पुलिस को तलाश थी। मुठभेड़ के दाैरान दोनों के पैर में गोली लगी है। 

विज्ञापन
Two accused wanted for woman murder arrested in police encounter in kasganj
मुठभेड़ स्थल पर जांच करते अधिकारी। - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी

विस्तार

कासगंज के थाना सिकन्दरपुर वैश्य क्षेत्र के ग्राम कादरगंज में विगत दिनों हुई महिला की हत्या के मामले में वांछित 25 हजार-25 हजार के दो इनामी आरोपियों को पुलिस ने मुठभेड़ के दौरान गिरफ्तार किया। दोनों आरोपियों के पैर में गोली लगी हैं। उनके पास से अवैध असलहा कारतूस बरामद किए।
विज्ञापन


विज्ञापन


छह जुलाई से थाना सिकन्दरपुर वैश्य क्षेत्र के ग्राम कादरगंज में महिला के घर से गायब होने की सूचना मिली थी। 14 जुलाई को एक अभियुक्त की निशानदेही पर मृतका का शव बरामद किया गया था। घटना में संलिप्त अन्य वांछित अभियुक्तों की गिरफ्तारी हेतु पुलिस टीम लगातार प्रयासरत थी। शनिवार रात पुलिस को सूचना मिली कि महिला की हत्या में वांछित दोनों इनामी अभियुक्त पटियाली की ओर से मोटरसाइकिल द्वारा ग्राम कादरगंज किसी सामान की खरीद हेतु आने वाले हैं। सूचना पर थाना सिकन्दरपुर वैश्य पुलिस द्वारा घेराबंदी कर चेकिंग की गई।
विज्ञापन
विज्ञापन


पुलिस टीम ने संदिग्ध मोटरसाइकिल को रोकने का प्रयास किया, इस पर बाइक सवारों ने खुद को घिरता देख फायरिंग कर दी। पुलिस ने भी जवाबी कार्रवाई की, जिसमें दोनों आरोपियों के पैर में गोली लगी। अभियुक्त शोएब के दाहिने पैर तथा दूसरे अभियुक्त आफताब के बाएं पैर में गोली लगी। घायल अभियुक्तों को सामुदायिक स्वास्थ्य केन्द्र, पटियाली ले जाया गया, जहां प्राथमिक उपचार के बाद जिला चिकित्सालय, कासगंज रेफर किया गया। 
 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed