{"_id":"6a5b071e467e3b315e07fc08","slug":"video-two-accused-wanted-for-woman-murder-arrested-in-police-encounter-2026-07-18","type":"video","status":"publish","title_hn":"VIDEO: महिला को उतारा था माैत के घाट, पुलिस ने मुठभेड़ में गिरफ्तार किए आरोपी; दोनों के पैर में लगी गोली","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
VIDEO: महिला को उतारा था माैत के घाट, पुलिस ने मुठभेड़ में गिरफ्तार किए आरोपी; दोनों के पैर में लगी गोली
कासगंज के थाना सिकन्दरपुर वैश्य क्षेत्र के ग्राम कादरगंज में विगत दिनों हुई महिला की हत्या के मामले में वांछित 25 हजार-25 हजार के दो इनामी आरोपियों को पुलिस ने मुठभेड़ के दौरान गिरफ्तार किया। दोनों आरोपियों के पैर में गोली लगी हैं। उनके पास से अवैध असलहा कारतूस बरामद किए। छह जुलाई से थाना सिकन्दरपुर वैश्य क्षेत्र के ग्राम कादरगंज में महिला के घर से गायब होने की सूचना मिली थी। 14 जुलाई को एक अभियुक्त की निशानदेही पर मृतका का शव बरामद किया गया था। घटना में संलिप्त अन्य वांछित अभियुक्तों की गिरफ्तारी हेतु पुलिस टीम लगातार प्रयासरत थी। शनिवार रात पुलिस को सूचना मिली कि महिला की हत्या में वांछित दोनों इनामी अभियुक्त पटियाली की ओर से मोटरसाइकिल द्वारा ग्राम कादरगंज किसी सामान की खरीद हेतु आने वाले हैं। सूचना पर थाना सिकन्दरपुर वैश्य पुलिस द्वारा घेराबंदी कर चेकिंग की गई। पुलिस टीम ने संदिग्ध मोटरसाइकिल को रोकने का प्रयास किया, इस पर बाइक सवारों ने खुद को घिरता देख फायरिंग कर दी। पुलिस ने भी जवाबी कार्रवाई की, जिसमें दोनों आरोपियों के पैर में गोली लगी। अभियुक्त शोएब के दाहिने पैर तथा दूसरे अभियुक्त आफताब के बाएं पैर में गोली लगी। घायल अभियुक्तों को सामुदायिक स्वास्थ्य केन्द्र, पटियाली ले जाया गया, जहां प्राथमिक उपचार के बाद जिला चिकित्सालय, कासगंज रेफर किया गया।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
अमर उजाला प्रीमियम वीडियो सिर्फ सब्सक्राइबर्स के लिए उपलब्ध है
प्रीमियम वीडियो
सभी विशेष आलेख
फ्री इ-पेपर
सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।