फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kasganj News ›   Two women were bitten by a snake while working in a field.

Kasganj News: खेत में काम करते समय दो महिलाओं को सांप ने डसा

Sun, 25 Oct 2026 11:29 PM IST
आगरा ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कासगंज
संवाद न्यूज एजेंसी, कासगंज Updated Sun, 25 Oct 2026 11:29 PM IST
विज्ञापन
Two women were bitten by a snake while working in a field.
फोटो05जिला अस्पताल में भर्ती सर्पदंश से पीड़ित महिला मेहरस्वीन। संवाद
कासगंज। खेतों में काम करते समय रविवार को सहावर और सिंकदरराऊ क्षेत्र में दो महिलाओं को सांप ने डस लिया। परिजन ने दोनों को जिला अस्पताल में भर्ती कराया है। सहावर थाना क्षेत्र के गांव जौहरी निवासी मेहरस्वीन (33) पत्नी रहीश अहमद रविवार सुबह 9:30 बजे खेत पर काम कर रही थी। तभी सांप ने उनके पैर की अंगुली में डस लिया। परिजन उन्हें सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र (सीएचसी) सहावर लेकर पहुंचे। वहां डॉक्टर ने गंभीर हालत देखते हुए जिला अस्पताल भेज दिया।
विज्ञापन

वहीं, हाथरस जिले के सिकंदराराऊ थाना क्षेत्र के गांव बिराबर निवासी आरती (45) पत्नी महेंद्र सिंह रविवार सुबह आठ बजे खेत पर कुटी भर रही थीं। इसी दौरान सांप ने उनके पैर में डस लिया। परिजन उन्हें जिला अस्पताल लेकर पहुंचे, जहां उनका उपचार चल रहा है।
विज्ञापन

सीएमएस डॉ.संजीव सक्सेना ने बताया कि सांप के डसने के बाद के बाद पीड़ित व्यक्ति को तुरंत अस्पताल में भर्ती कराएं। इससे उसकी जान बचाई जा सके। जिला अस्पताल पर पर्याप्त मात्रा में एंटी स्नेक वेनम उपलब्ध है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed