UP: माफिया मुख्तार अंसारी की मौत के बाद पहली बार मिले उमर और अब्बास अंसारी, कैमरे के सामने बताया क्या हुई बात?
माफिया मुख्तार अंसारी की मौत के बाद पहली बार उमर अंसारी जेल में बंद भाई अब्बास अंसारी से मिलने पहुंचे। साथ में अब्बास की पत्नी निकहत भी थीं। दोनों लोगों ने अब्बास से मुलाकात की।
विस्तार
कासगंज की पचलाना जेल में मुख्तार अंसारी के विधायक बेटे अब्बास अंसारी बंद हैं। मंगलवार को उनसे मिलने उनके भाई उमर अंसारी और पत्नी निकहत पहुंचीं। मुलाकात के बाद उमर अंसारी ने बताया कि मुलाकात हो गई। वे स्वस्थ हैं, रोजा रख रहे हैं। जमानत का प्रयास चल रहा है। मामला कोर्ट में लंबित है। उम्मीद है जल्द ही जमानत हो जाएगी।
बताते चलें कि जेल में बंद अब्बास को परिजन से मिलने का इंतजार था। पिता मुख्तार अंसारी की मौत के बाद पहली बार घर से कोई उनसे मिलने पहुंचा। हालांकि इससे पहले उनके वकील उनसे मिले थे। सुबह पत्नी निकहत अपने देवर उमर अंसारी के साथ पचलाना जेल पहुंचीं। यहां उन्होंने पति से मिलने के लिए पर्ची लगाई।
अब्बास से मिलने के लिए दोपहर 1.30 बजे का समय दिया गया था। तय समय पर वह लोग अब्बास से मिले। जेल से निकलने के बाद उमर ने मीडिया से बातचीत में ज्यादा कुछ तो नहीं कहा। लेकिन, उन्होंने जल्द ही अब्बास को जमानत मिलने की बात कही।
#WATCH कासगंज: मुख्तार अंसारी के बेटे और विधायक अब्बास अंसारी से मिलने उनके भाई उमर अंसारी कासगंज जेल पहुंचे।
मुलाकात के बाद उमर अंसारी ने बताया, "मुलाकात हो गई। वे स्वस्थ हैं, रोज़ा रख रहे हैं...ज़मानत का प्रयास चल रहा है। कोर्ट में लंबित है, उम्मीद है जल्द ज़मानत हो जाएगी।" pic.twitter.com/youLiIpqDc— ANI_HindiNews (@AHindinews) April 2, 2024