{"_id":"69d5471ee6b460573c064ad4","slug":"wheat-was-sown-in-the-district-43-quintals-were-purchased-kasganj-news-c-175-1-sagr1032-145866-2026-04-07","type":"story","status":"publish","title_hn":"Kasganj News: जिले में गेहूं की हुई बोहनी, 43 क्विंटल की खरीद हुई","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Kasganj News: जिले में गेहूं की हुई बोहनी, 43 क्विंटल की खरीद हुई
विज्ञापन
फोटो32गंजडुंडवारा क्रय केंद्र पर किसान को सम्मानित करते केंद्र प्रभारी । स्रोत:विभाग
विज्ञापन
कासगंज। जिले में मंगलवार को सरकारी क्रय केंद्र पर गेहूं की खरीद शुरू हो गई। गंजडुंडवारा स्थित क्रय केंद्र पर किसान शहबाज अपना गेहूं लेकर पहुंचे। उनका फूल माला पहनाकर स्वागत किया गया।
किसान को मिठाई खिलाई गई और कांटा पूजन कर गेहूं की खरीद की गई। केंद्र प्रभारी अजीत कुमार ने किसान का स्वागत किया। 43 क्विंटल गेहूं की खरीद हुई।
जिले में 30 मार्च से कुल 43 क्रय केंद्र खुल चुके हैं। इस बार 26500 मीट्रिक टन गेहूं खरीदने का लक्ष्य है। समर्थन मूल्य 2585 रुपये प्रति क्विंटल तय किया गया है।
जिला खाद्य विपणन अधिकारी अरुण कुमार त्रिपाठी ने बताया कि गेहूं की फसल अब तैयार हो चुकी है। किसानों ने कटाई भी शुरू कर दी है। हालांकि, मौसम के प्रभाव से फसल आने में थोड़ी देर हो रही है। अधिकारी ने जल्द ही खरीद में तेजी आने की संभावना जताई है।
Trending Videos