{"_id":"69d7ea1ab58eaab4eb0c82db","slug":"three-people-died-when-the-tractors-coupling-broke-and-the-trolley-overturned-kasganj-news-c-175-1-kas1003-145974-2026-04-09","type":"story","status":"publish","title_hn":"Kasganj News: ट्रैक्टर की कपलिंग टूटने से पलटी ट्राॅली, तीन की मौत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Kasganj News: ट्रैक्टर की कपलिंग टूटने से पलटी ट्राॅली, तीन की मौत
विज्ञापन
फोटो 46 - पटियाली सीएचसी पर ग्रामीणों एवं परिजनों से हादसे के संबंध में जानकारी लेते एसडीएम प्र
विज्ञापन
पटियाली। सिकंदरपुर वैश्य थाना क्षेत्र में नरदौली-बहोरा मार्ग पर बृहस्पतिवार की देर शाम ट्रैक्टर की कपलिंग टूटने से ट्राॅली पलट गई। हादसे में तीन की मौत हो गई, जबकि तीन अन्य घायलों की हालत नाजुक है।
हादसे की जानकारी मिलने पर एसडीएम प्रदीप कुमार विमल, सीओ संदीप वर्मा, तहसीलदार राम नयन सिंह और नायब तहसीलदार मुकेश कुमार घटनास्थल पर पहुंच गए। बचाव कार्य का जायजा लिया और अस्पताल पहुंचकर घायलों का हाल जाना।
क्षेत्र के गांव नगला जैली निवासी मुकेश (50) की बुआ रामसुती देवी निवासी गांव बरा जलालपुर थाना गंजडुंडवारा का बृहस्पतिवार की सुबह निधन हो गया था। उनके अंतिम संस्कार में शामिल होने के लिए मुकेश और उनके रिश्तेदार ट्रैक्टर-ट्रॉली से सुबह गए थे।
अंतिम संस्कार में शामिल होकर लौटते वक्त देर शाम करीब 6 बजे नरदौली-बहोरा मार्ग पर अचानक ट्रैक्टर की कपलिंग टूट गई। कपलिंग टूटकर सड़क में धंस गई और ट्रॉली अनियंत्रित होकर सड़क किनारे पलट गई। हादसे के वक्त ट्रॉली में करीब 12 लोग सवार थे।
ट्रॉली के नीचे दबने से मुकेश, महाराज सिंह (60) और राजेंद्र (50) की मौके पर ही मौत हो गई। वहीं, विनीता (45) पत्नी मुकेश, सुनीता (35) पत्नी भूरे और विजेंद्र (50) घायल हो गए। जबकि ट्रॉली में सवार अन्य लोगों को मामूली चोटें आईं।
सूचना पर सिकंदरपुर वैश्य थाना प्रभारी चंचल सिरोही पुलिस टीम के साथ मौके पर पहुंच गए। पुलिस ने घायलों को बाहर निकालकर उपचार के लिए अस्पताल भिजवाया और शवों को पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया है। ट्रॉली को हटवाकर आसपास सर्च अभियान चलवाया गया। ताकि अंधेरे में कोई घायल दबा न रह गया हो।
सीओ पटियाली संदीप वर्मा ने बताया कि ट्रैक्टर को ट्रॉली से जोड़ने वाली कपलिंग के अचानक टूटने से हादसा हो गया। हादसे के समय ट्रॉली में 12 लोग सवार थे। इनमें से तीन की मौत हो गई, जबकि तीन घायल हैं। अन्य की स्थिति सामान्य हैं।
-- -- -- -- -- -- -- -- -- -- -- -- --
विजेंद्र का बेटा धर्मेंद्र चला रहा था ट्रैक्टर
हादसे के बाद मृतक के परिजन ने बताया कि मुकेश की बुआ के निधन की सूचना मिलने पर सभी लोग विजेंद्र के ट्रैक्टर-ट्रॉली से गए थे। ट्रैक्टर उसका बेटा धर्मेंद्र चला रहा था। हादसे में विजेंद्र भी घायल है। इसके अलावा ट्रॉली पर हादसे के समय सुकेश पुत्र निरोत्तम, राजेंद्र पुत्र रामस्वरूप, रेखा पत्नी राजेंद्र, मशालो पत्नी विजेंद्र आदि भी सवार थे।
-- -- -- -- -- -- -- -- -- -- -- --
हवा में कई फीट तक उछले ट्राॅली सवार
मामले में प्रत्यक्षदर्शियों का कहना है कि हादसे के वक्त ट्रैक्टर की रफ्तार तेज थी। अचानक से कपलिंग टूटकर रोड में धंस गया तो ट्रॉली जोरदार झटके के साथ खड़ी होकर पलट गई। इस दौरान ट्रॉली में सवार लोग कई फीट तक हवा में उछलकर दूर जा गिरे। जबकि कुछ ट्राॅली के नीचे दब गए।
-- -- -- -- -- -- -- -- -- -- -- -
तीन मौतों से गांव में मचा चीत्कार
हादसे की सूचना जैसे ही गांव में पहुंची, वैसे ही चीत्कार मच गया। अंतिम संस्कार में गए लोगों के परिजन घटनास्थल और अस्तपाल की ओर दौड़ पड़े। गांव में चीख-पुकार के बीच लोग अपनों के सही-सलामत होने की दुआ करने में लग गए। पटियाली सीएचसी पर ग्रामीणों की भीड़ पहुंची तो वहां भी अफरा-तफरी का माहौल बन गया। इस पर थाना प्रभारी अजयवीर सिंह टीम के साथ मौके पर पहुंच गए।
Trending Videos