सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kasganj News ›   School Chalo Rally, talented children were honored

Kasganj News: स्कूल चलो रैली, प्रतिभाशाली बच्चों को मिला सम्मान

संवाद न्यूज एजेंसी, कासगंज Updated Sat, 11 Apr 2026 11:59 PM IST
विज्ञापन
School Chalo Rally, talented children were honored
फोटो01सोरोंजी के कंपोजिट प्राथमिक विद्यालय चकेरी में बच्चों को पुस्तकें वितरित करते ​शिक्षक। 
विज्ञापन
कासगंज। सोरों विकासखंड स्थित कंपोजिट विद्यालय चकेरी में स्कूल चलो अभियान के तहत रैली निकालकर ग्रामीणों को बच्चों के नामांकन के लिए प्रेरित किया गया। इस दौरान वार्षिक उत्सव का भी आयोजन हुआ, जिसमें मेधावी विद्यार्थियों को सम्मानित किया गया। बच्चों को पुस्तकें वितरित की गई। खंड शिक्षा अधिकारी राम रूप ने हरी झंडी दिखाकर स्कूल चलो अभियान रैली का शुभारंभ किया गया। रैली के माध्यम से 6 से 14 वर्ष के बच्चों का विद्यालय में प्रवेश सुनिश्चित कराने के लिए ग्रामवासियों को जागरूक किया गया।रैली के उपरांत विद्यालय परिसर में वार्षिक उत्सव का आयोजन किया गया। खंड शिक्षा अधिकारी ने बच्चों को परीक्षाफल एवं पुस्तकें वितरित कीं। साथ ही 50 मीटर, 100 मीटर एवं 200 मीटर दौड़ प्रतियोगिता में उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले छात्र-छात्राओं डिंपल, शिवानी, लिम्का, गीता, योगेश, अभय और यादवीर को स्मृति चिन्ह देकर सम्मानित किया। विद्यालय प्रधानाध्यापक मुनेश राजपूत ने सभी का आभार जताया। इस अवसर पर पीटीआई रीना गर्ग, शालिनी, रजनी गौतम, हाकिम सिंह, सीमा कुमारी, राजवती, ग्राम प्रधान मोहम्मद जावेद, विद्यालय प्रबंध समिति की अध्यक्ष कटोरी देवी, अनार देवी, प्रीति आदि उपस्थित रहे। इधर, गंजडुंडवारा में प्राथमिक विद्यालय चिरौली खाती में न्याय पंचायत स्तरीय स्कूल चलो अभियान के तहत जागरूकता रैली का आयोजन किया गया। खंड शिक्षा अधिकारी ने बच्चों के नामांकन किए। रैली में बच्चों में शिक्षा के प्रति उत्साह दिखाई दिया।
Trending Videos

खंड शिक्षा अधिकारी सुरेंद्र सिंह अहिरवार ने मां सरस्वती के चित्र के समक्ष दीप प्रज्ज्वलित किया। रैली में न्याय पंचायत म्यूनी के आधा दर्जन विद्यालयों के शिक्षक एवं छात्र-छात्राओं ने उत्साहपूर्वक भाग लिया। इस दौरान खंड शिक्षा अधिकारी ने नव-प्रवेशित बच्चों का माल्यार्पण एवं तिलक वंदन कर स्वयं उनका नामांकन रजिस्टर में दर्ज किया। एसआरजी जितेंद्र सिंह ने अभिभावकों से अपील की कि डीबीटी के तहत मिलने वाली 1200 रुपये की राशि का उपयोग बच्चों की शिक्षा और ड्रेस पर करें। पांचवीं कक्षा के मेधावी विद्यार्थियों को पुरस्कृत भी किया गया। कार्यक्रम में शिक्षक योगेश सिकरवार, वचन सिंह, आंगनबाड़ी कार्यकर्ता, एसएमसी पदाधिकारी, अभिभावक और ग्रामीण मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article