सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kasganj News ›   Vaccination drive to begin in schools soon

Kasganj News: स्कूलों में जल्द चलेगा टीकाकरण अभियान

संवाद न्यूज एजेंसी, कासगंज Updated Sat, 11 Apr 2026 11:38 PM IST
विज्ञापन
विज्ञापन
कासगंज। जिले में डिप्थीरिया के बढ़ते खतरे के मद्देनजर स्वास्थ्य विभाग जल्द ही स्कूलों में विशेष टीकाकरण अभियान चलाएगा। 20 से 30 अप्रैल तक चलने वाले इस अभियान के लिए तैयारी शुरू कर दी गई हैं। इस दौरान पहली, पांचवीं और 10वीं कक्षा के विद्यार्थियों को डिप्थीरिया से बचाव के टीके लगाए जाएंगे। स्वास्थ्य विभाग के अनुसार, छोटे बच्चों को 2, 4, 6 और 15-18 महीने की उम्र में नियमित टीकाकरण के तहत डोज दी जाती है, लेकिन इसके बाद जरूरी बूस्टर डोज 5 से 6 वर्ष, 11 से 12 वर्ष और 16 वर्ष की उम्र में अक्सर नहीं लग पाती। यही लापरवाही आगे चलकर बच्चों को डिप्थीरिया जैसी गंभीर संक्रामक बीमारी की चपेट में ला देती है।हर साल जिले में बड़ी संख्या में बच्चे इस बीमारी से प्रभावित होते हैं, जबकि समय पर टीकाकरण से इससे पूरी तरह बचाव संभव है। डिप्थीरिया गले को प्रभावित करने वाली खतरनाक बीमारी है, जो गंभीर स्थिति में जानलेवा भी साबित हो सकती है। अभियान के दौरान स्वास्थ्य विभाग की टीमें स्कूलों में पहुंचकर बच्चों का टीकाकरण करेंगी। साथ ही अभिभावकों को भी जागरूक किया जाएगा कि वे निर्धारित आयु पर बच्चों को सभी बूस्टर डोज अवश्य दिलवाएं, ताकि इस बीमारी के खतरे को पूरी तरह कम किया जा सके। जिला प्रतिरक्षण अधिकारी डॉ.कुलदीप डिप्थीरिया से बचाव के लिए स्कूलों में अभियान चलाया जाएगा। इसके लिए बेसिक और व माध्यमिक शिक्षा विभाग को पत्र भी लिखा गया है।
Trending Videos


डिप्थीरिया के लक्षण
-गले में तेज दर्द और खराश
-बुखार (हल्का से मध्यम)
-सांस लेने में कठिनाई
-निगलने में परेशानी
-गर्दन में सूजन
-कमजोरी और थकान
-आवाज बैठना या भारी होना
-नाक से पानी आना (छोटे बच्चों में)

गंभीर स्थिति में
सांस पूरी तरह अवरुद्ध हो सकती है
दिल और नसों पर असर पड़ सकता है
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed