सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kasganj News ›   Two concentrators were installed in the dialysis unit

Kasganj News: डायलिसिस यूनिट में दो कंसंट्रेटर लगाए गए

संवाद न्यूज एजेंसी, कासगंज Updated Sun, 12 Apr 2026 12:02 AM IST
विज्ञापन
Two concentrators were installed in the dialysis unit
फोटो09कासगंज में डायलेसिस यूनिट के लिए मिला ऑक्सीजन कंस्ट्रेटर । स्रोत:विभाग
विज्ञापन
कासगंज। जिला अस्पताल की डायलिसिस यूनिट में उपचार करा रहे मरीजों के लिए राहत भरी खबर है। उन्हें अब ऑक्सीजन की उपलब्धता के संबंध में परेशानी नहीं होगी। यूनिट में दो ऑक्सीजन कंसंट्रेटर स्थापित कर दिए गए हैं, जिससे जरूरत पड़ने पर तुरंत ऑक्सीजन उपलब्ध कराई जा सकेगी।अब तक डायलिसिस के दौरान कई मरीजों को ऑक्सीजन की आवश्यकता पड़ने पर असुविधा का सामना करना पड़ता था। कई बार समय पर ऑक्सीजन उपलब्ध न होने से मरीजों और उनके परिजनों को चिंता का सामना करना पड़ता था। लेकिन नई व्यवस्था लागू होने के बाद यह समस्या काफी हद तक समाप्त हो जाएगी। ऑक्सीजन कंसंट्रेटर लगाए जाने से न केवल सामान्य स्थिति में मरीजों को राहत मिलेगी, बल्कि आपातकालीन परिस्थितियों में भी बेहतर उपचार सुनिश्चित किया जा सकेगा। यह उपकरण लगातार ऑक्सीजन उपलब्ध कराने में सक्षम हैं, जिससे डायलिसिस जैसी संवेदनशील प्रक्रिया के दौरान मरीजों की सुरक्षा और बढ़ जाएगी। स्वास्थ्य सेवाओं को बेहतर बनाने की दिशा में यह कदम महत्वपूर्ण माना जा रहा है। इससे डायलिसिस यूनिट की कार्यक्षमता में भी सुधार आएगा और मरीजों को अधिक सुरक्षित व व्यवस्थित उपचार मिल सकेगा। यूनिट प्रभारी डॉ. विशाल माहेश्वरी ने बताया कि यूनिट के लिए दो ऑक्सीजन कंसंट्रेटर मिल गए है। इससे मरीजों को काफी लाभ मिलेगा।
Trending Videos
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed