सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kasganj News ›   Man's body found hanging, murder suspected

Kasganj News: फंदे पर लटका मिला व्यक्ति का शव, हत्या की आशंका

Agra Bureau आगरा ब्यूरो
Updated Thu, 09 Apr 2026 11:31 PM IST
विज्ञापन
Man's body found hanging, murder suspected
फोटो24मृतक युवक दयाराम का फाइल फोटो।
विज्ञापन
कागसंज। सुन्नगढ़ी के गांव नागर कंचनपुर में बुधवार की रात एक व्यक्ति का शव फंदे पर लटका मिला। घर के पास बने घेर में शव मिलने से वहां भीड़ जमा हो गई। मृतक के परिजन ने उसकी हत्या की आशंका जताई है। पुलिस युवक की मौत के मामले में पूछताछ कर रही है।
Trending Videos

गांव नागर कंचनपुर निवासी दयाराम (42) का शव बुधवार देर रात मिला। उसकी पत्नी नीलम और बेटे विवेक ने जब शव देखा तो उनकी चीख निकल गई। किसी ने पुलिस को घटना की सूचना दी।
विज्ञापन
विज्ञापन

सूचना मिलने पर सुन्नगढ़ी पुलिस गांव पहुंची। पुलिसकर्मियों ने मृतक के परिजन और ग्रामीणों से पूछताछ की। फॉरेंसिक टीम ने भी मौके पर पहुंचकर साक्ष्य संकलित किए।

दयाराम के तहेरे भाई साधु सिंह ने बताया कि दयाराम का गांव के कुछ लोगों से विवाद चल रहा था। उन्होंने आशंका जताई कि उसकी हत्या की गई है। पुलिस ने मृतक के शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। सुन्नगढ़ी थानाध्यक्ष पवन कुमार ने बताया कि शव का पोस्टमार्टम कराया गया है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद ही मौत का सही कारण स्पष्ट हो सकेगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed