{"_id":"69d7e9c61b1c01e7d40147ff","slug":"100-ponds-will-be-plastic-free-seven-selected-kasganj-news-c-25-1-agr1068-1030886-2026-04-09","type":"story","status":"publish","title_hn":"Kasganj News: .100 तालाब होंगे प्लास्टिक मुक्त, सात का चयन","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Kasganj News: .100 तालाब होंगे प्लास्टिक मुक्त, सात का चयन
विज्ञापन
फोटो09कासगंज में मॉडल तालाब बनाने के लिए तालाब का निरीक्षण करते स्वच्छ भारत मिशन ग्रामीण ज
विज्ञापन
मेरा तालाब-मेरी जिम्मेदारी अभियान के तहत गंदा पानी रोकने को फिल्टर चैंबर और सोख पिट का होगा निर्माण
संवाद न्यूज एजेंसी
कासगंज। मेरा तालाब मेरी जिम्मेदारी अभियान के तहत जिले के तालाबों को प्लास्टिक मुक्त बनाने की कवायद तेज हो गई है। शासन ने जिले को 100 तालाबों को प्लास्टिक मुक्त करने का लक्ष्य दिया है, जिनमें से पहले चरण में 7 तालाबों को मॉडल के रूप में विकसित किया जाएगा।
पंचायत राज विभाग ने इन तालाबों का चयन कर विकास कार्यों की प्रक्रिया शुरू कर दी है। चयनित तालाबों को पूरी तरह प्लास्टिक मुक्त बनाने के साथ-साथ गंदे पानी को रोकने के लिए फिल्टर चैंबर और सोख्ता गड्ढे (सोख पिट) का निर्माण भी किया जाएगा, ताकि घरों का गंदा पानी सीधे तालाबों में न जाए।
सौंदर्यीकरण के लिए तैयार हो रही डीपीआर
तालाबों के सौंदर्यीकरण के लिए आसपास पौधरोपण, लोगों के बैठने के लिए सीटों आदि की व्यवस्था भी की जाएगी। कार्यों की गुणवत्ता सुनिश्चित करने के लिए कंसल्टिंग इंजीनियरों की तैनाती कर डीपीआर (विस्तृत परियोजना रिपोर्ट) तैयार कराई जा रही है। डीपीआर स्वीकृत होते ही पंचायत निधि से कार्य शुरू कर दिए जाएंगे।
ये हैं पहले चरण में चयनित तालाब
विकास खंड अमांपुर : करसाना
गंजडुंडवारा : गनेशपुर
कासगंज : मोहनी मामूरगंज
पटियाली : मझोला
सहावर : खोजपुर
सिढ़पुरा : सरावल
सोरों : कादरवाड़ी
-- -- -- -- -- -- -- -
वर्जन
जिले के 100 तालाबों को प्लास्टिक मुक्त बनाने का लक्ष्य मिला है। पहले चरण में सात तालाब मॉडल तालाब के रूप में विकसित किए जाएंगे। डीपीआर तैयार कराने के निर्देश दे दिए गए हैं, शीघ्र ही कार्य शुरू करा दिया जाएगा।
-राजेश चौरसिया, डीपीआरओ
Trending Videos