{"_id":"6988cd35a45e224d340663bd","slug":"youth-dies-in-vehicle-collision-kasganj-news-c-25-1-agr1063-984939-2026-02-08","type":"story","status":"publish","title_hn":"Kasganj News: वाहन की टक्कर से युवक की मौत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Kasganj News: वाहन की टक्कर से युवक की मौत
संवाद न्यूज एजेंसी, कासगंज
Updated Sun, 08 Feb 2026 11:21 PM IST
विज्ञापन
विज्ञापन
कासगंज। पटियाली -अलीगंज मार्ग पर शनिवार देर रात अज्ञात वाहन ने बाइक में टक्कर मार दी। टक्कर लगने से बाइक सवार युवक की मौत हो गई। युवक गंजडुंडवारा से घर वापस लौट रहा था।जनपद कन्नौज थाना छिबरामऊ के गांव कुंवरपुर निवासी आशीष शर्मा (22) पुत्र महेंद्र शर्मा को शनिवार रात पटियाली -अलीगंज मार्ग पर थाना गांव स्थित हनुमान मंदिर के पास किसी वाहन ने टक्कर मार दी। टक्कर लगने से वह घायल हो गया। घटना के बाद राहगीर व आस-पास के लोग मौके पर एकत्रित हो गए। घटना के बाद वाहन चालक मौके से भाग गया। सूचना पर पुलिस मौके पर पहुंच गई और घायल को पटियाली सीएचसी पर भर्ती कराया। जहां डॉक्टर ने उसे मृत घोषित कर दिया। पिता महेंद्र शर्मा ने बताया कि आशीष शनिवार रात तहेरी बहन के घर गमी में शामिल होने के बाद लौट रहा था। घर लौटते समय किसी वाहन ने उसकी बाइक में टक्कर मार दी। पटियाली सीओ संदीप वर्मा ने बताया कि शव का पोस्टमार्टम कराया है। परिजन की ओर से तहरीर मिलने पर प्राथमिकी दर्ज की जाएगी।
Trending Videos