पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
फ्री ई-पेपर
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kaushambi News ›   1026 patients treated and one referred at Chief Minister Health Fair

Kaushambi News: मुख्यमंत्री आरोग्य स्वास्थ्य मेले में 1026 मरीजों का उपचार, एक रेफर

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Mon, 29 Jun 2026 01:15 AM IST
विज्ञापन
1026 patients treated and one referred at Chief Minister Health Fair
प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र सेलरहा में मरीजों को देखते सीएमओ डाॅ. संजय कुमार सिंह। स्रोत: स्वयं
जनपद के 33 प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्रों और तीन शहरी प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्रों पर रविवार को आयोजित मुख्यमंत्री आरोग्य स्वास्थ्य मेले में 1026 मरीजों का इलाज किया गया। वहीं एक मरीज को मेडिकल कॉलेज रेफर कर दिया गया है।
विज्ञापन


महानिदेशक चिकित्सा और स्वास्थ्य सेवाएं के निर्देश पर आयोजित मेले के निरीक्षण के लिए जिला और ब्लॉक स्तरीय अधिकारियों की ड्यूटी लगाई गई थी। मुख्य चिकित्सा अधिकारी डॉ. संजय कुमार ने प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र सेलरहा, मूरतगंज और भरवारी का निरीक्षण किया। वहीं उप मुख्य चिकित्सा अधिकारी डॉ. हिंद प्रकाश मणि ने पीएचसी मंझनपुर का निरीक्षण किया।
विज्ञापन

सीएमओ ने बताया कि प्रत्येक रविवार को आयोजित होने वाले इस मेले का उद्देश्य ग्रामीण क्षेत्रों के लोगों को उनके निकट बेहतर स्वास्थ्य सेवाएं उपलब्ध कराना है। मेले में 57 चिकित्साधिकारी और 135 पैरामेडिकल कर्मचारियों की ड्यूटी लगाई गई थी।
विज्ञापन
विज्ञापन

स्वास्थ्य परीक्षण के दौरान 102 मधुमेह, 26 उच्च रक्तचाप, 27 नेत्र रोग तथा 53 बुखार के मरीज मिले। इसके अलावा 37 आभा आईडी और 37 गोल्डन कार्ड भी बनाए गए।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed