{"_id":"6a4177bf744287d8ec0f904d","slug":"chausa-mango-its-expensive-but-sweet-kaushambi-news-c-261-1-pr11004-143809-2026-06-29","type":"story","status":"publish","title_hn":"Kaushambi News: चौसा आम... मंहगा है पर मीठा है","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Kaushambi News: चौसा आम... मंहगा है पर मीठा है
विज्ञापन
मंझनपुर चौराहे पर फल की दुकान पर चौसा आम खरीदते ग्राहक। संवाद
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
महंगा होने के बावजूद चौसा आम की मिठास लोगों को खूब भा रही है। बाजार में पिछले करीब एक महीने से चौसा आम 100 रुपये प्रति किलो के भाव पर बिक रहा है। फिर भी इसकी मांग में लगातार बनी हुई है। स्वाद और गुणवत्ता के कारण लोग इसे ही प्राथमिकता दे रहे हैं।
जिले के फल बाजारों में इन दिनों आम की विभिन्न किस्में उपलब्ध हैं। चौसा आम सबसे अधिक पसंद किया जा रहा है। बाजार में चौसा 100 रुपये प्रति किलो, लंगड़ा 70 रुपये प्रति किलो तथा दशहरी और सफेदा 50-50 रुपये प्रति किलो के भाव से बिक रहे हैं। हालांकि चौसा का दाम अन्य किस्मों की तुलना में अधिक है, फिर भी इसकी बिक्री सबसे ज्यादा हो रही है।
फल विक्रेता अख्तर और इमरान ने बताया कि चौसा आम अन्य किस्मों की अपेक्षा अधिक स्वादिष्ट, मीठा और गूदेदार होता है। इसी कारण लोग इसे अधिक पसंद करते हैं। लोग ऊंची कीमत होने के बावजूद खरीदने से पीछे नहीं हटते।
विज्ञापन
उन्होंने बताया कि इस समय बाजार में बिक रहे अधिकांश आम प्रतापगढ़ और कौशाम्बी के बागों से आ रहे हैं। स्थानीय स्तर पर अच्छी आवक होने से ग्राहकों को ताजा और स्वादिष्ट आम आसानी से मिल रहे हैं।
व्यापारियों का कहना है कि आने वाले दिनों में आवक बढ़ने पर कीमतों में कुछ कमी आने की संभावना है।