सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kaushambi News ›   45 buses will run for NEET UG candidates.

Kaushambi News: नीट यूजी परीक्षार्थियों के लिए चलेंगी 45 बसें

संवाद न्यूज एजेंसी, कौशांबी Updated Sun, 21 Jun 2026 12:03 AM IST
विज्ञापन
45 buses will run for NEET UG candidates.
मंझनपुर बस डिपो में खड़ी यात्रियों व अभ्यार्थियों से भरी बस। संवाद - फोटो : थाना फरिहा क्षेत्र के नगला फतेह- कौरारी मार्ग पर हादसे के बाद खड़ा क्षतिग्रस्त ऑटो। संवाद
विज्ञापन
मंझनपुर। 21 जून को आयोजित होने वाली नीट यूजी परीक्षा के चलते मंझनपुर डिपो ने विशेष परिवहन व्यवस्था की है। अभ्यर्थियों को समय से परीक्षा केंद्रों तक पहुंचाने के लिए डिपो की 45 बसों को विभिन्न मार्गों पर लगाया गया है। इनमें से अधिकांश बसों का संचालन परीक्षा केंद्रों से होकर किया जाएगा।

परिवहन विभाग के अनुसार यह व्यवस्था 20 जून की रात से 21 जून की रात तक प्रभावी रहेगी। चालक और परिचालकों को निर्देश दिए गए हैं कि जरूरत पड़ने पर परीक्षा केंद्रों के आसपास अतिरिक्त समय तक बसों को रोकें और अभ्यर्थियों को सुरक्षित गंतव्य तक पहुंचाएं।
विज्ञापन
विज्ञापन

जिले में नीट यूजी परीक्षा के लिए आदर्श इंटर कॉलेज सरायअकिल, सरदार वल्लभभाई पटेल इंटर कॉलेज सरायअकिल और करारी इंटर कॉलेज, करारी को परीक्षा केंद्र बनाया गया है। इन केंद्रों तक पहुंचने वाले मार्गों पर बसों की विशेष व्यवस्था की गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed