{"_id":"69b5bbdda40073b486024b64","slug":"50-thousand-rupees-spent-yet-the-mosquito-menace-did-not-stop-kaushambi-news-c-261-1-kmb1014-138007-2026-03-15","type":"story","status":"publish","title_hn":"Kaushambi News: खर्च 50 हजार...फिर भी नहीं थमा मच्छरों का प्रकोप","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Kaushambi News: खर्च 50 हजार...फिर भी नहीं थमा मच्छरों का प्रकोप
संवाद न्यूज एजेंसी, कौशांबी
Updated Sun, 15 Mar 2026 01:19 AM IST
विज्ञापन
क़स्बा चायल में बीआरसी के समीप फागिंग करता कर्मी, साप्ताहिक बाजार के समीप लगा कूड़े का ढेर, जितें
- फोटो : samvad
विज्ञापन
नगर पंचायत चायल में मच्छर जनित रोगों से बचाव के लिए हर साल फाॅगिंग और दवा के छिड़काव पर करीब 50 हजार रुपये खर्च हो रहे हैं, लेकिन इसके बावजूद कस्बे में मच्छरों का प्रकोप कम नहीं हो रहा है। गंदे तालाब और जाम नालियों के कारण लोगों को काफी परेशानियां झेलनी पड़ रही हैं।
प्रशासन समय-समय पर फॉगिंग और दवा का छिड़काव करने का दावा कर रहा है लेकिन इसके बावजूद कस्बे में मच्छरों का प्रकोप बढ़ता जा रहा है। वहीं लोगों का कहना है कि लगभग पांच महीनों से दवा का छिड़काव नहीं कराया गया है।
कस्बे के कुल 10 वार्ड की सफाई व्यवस्था के लिए दो नियमित, पांच संविदा और 21 आउटसोर्सिंग सफाई कर्मियों की तैनाती की गई है। लेकिन इसके बावजूद नालियां जाम हैं और तालाब गंदगी से पटे हैं और वार्डों में मच्छरों का प्रकोप कम नहीं हो रहा है।
वार्ड नंबर 10 अजमतगंज की निर्जला देवी और रमेश कुमार का कहना है कि बाजार के उत्तर दिशा में स्थित तालाब गंदगी से पटा हुआ है। वहीं, गांधीनगर की सुनीता देवी और फूलकली का कहना है कि करीब चार–पांच महीनों से फाॅगिंग नहीं कराई गई है। इससे मच्छरों की संख्या तेजी से बढ़ गई है।
जुलाई महीने के आस-पास एंटी लार्वा दवा का स्प्रे हुआ था। तब से अभी तक दवा का छिड़काव नहीं कराया गया है जिससे मच्छरों का प्रकोप बढ़ गया है साथ ही बीमारियों का खतरा भी बढ़ गया है। -जितेंद्र सोनकर, अजमतगंज
गांधीनगर वार्ड की नालियां जाम हैं। वर्ष में एक दो बार छिड़काव और फाॅगिंग होती है। एंटी लार्वा स्प्रे और फाॅगिंग नियमित रूप से प्रतिमाह करवाने की जरूरत है। -कृष्णा केशरवानी, कृष्णा नगर
संचारी अभियान के दौरान कस्बे की प्रत्येक गली की फाॅगिंग और नालियों सहित तालाबों के किनारे एंटी लार्वा का छिड़काव कराया गया था। मच्छरों से निजात के लिए शुक्रवार को भी फाॅगिंग भी कराई गई है। जल्द ही सभी वार्डों में फाॅगिंग का काम पूरा कर लिया जाएगा। -अमर सिंह, चेयरमैन नगर पंचायत चायल।
Trending Videos

क़स्बा चायल में बीआरसी के समीप फागिंग करता कर्मी, साप्ताहिक बाजार के समीप लगा कूड़े का ढेर, जितें- फोटो : samvad