सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kaushambi News ›   A middle-aged man committed suicide by hanging himself under suspicious circumstances.

Kaushambi News: संदिग्ध परिस्थितियों में अधेड़ ने फंदे से लटककर दी जान

संवाद न्यूज एजेंसी, कौशांबी Updated Thu, 19 Mar 2026 01:34 AM IST
विज्ञापन
A middle-aged man committed suicide by hanging himself under suspicious circumstances.
विज्ञापन
संदीपनघाट कोतवाली के काजीपुर गांव के बाहर बुधवार सुबह अधेड़ ने संदिग्ध परिस्थितियों में आम के पेड़ की डाल में फंदे से लटकर जान दे दी। सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजकर जांच शुरू कर दी है।
Trending Videos

काजीपुर गांव निवासी परमेश्वर उर्फ छेद्दन (50) खेती-किसानी कर परिवार का गुजारा करते थे। पत्नी रुक्मिणी देवी ने बताया कि पति पिछले कुछ समय से बीमारी के कारण परेशान रहते थे। बुधवार सुबह वह शौच के लिए घर से निकले थे। करीब आठ बजे आम के पेड़ पर रस्सी के सहारे उनका शव लटकता मिला।
विज्ञापन
विज्ञापन

उनके दो बेटियां और पांच बेटे हैं, जिनमें से एक बेटी की शादी हो चुकी है। घटना की जानकारी मिलते ही परिजन भी रोते बिलखते मौके पर पहुंच गए। थानाध्यक्ष इंद्रदेव सिंह ने बताया कि परिजनों की ओर से किसी प्रकार का आरोप नहीं लगाया गया है। शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है। रिपोर्ट आने के बाद आगे की कार्रवाई की जाएगी। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed