{"_id":"69c5912e45c882223e03d7ff","slug":"allegations-of-assault-and-harassment-for-dowry-kaushambi-news-c-261-1-kmb1006-138705-2026-03-27","type":"story","status":"publish","title_hn":"Kaushambi News: दहेज के लिए मारपीट व उत्पीड़न का आरोप","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Kaushambi News: दहेज के लिए मारपीट व उत्पीड़न का आरोप
संवाद न्यूज एजेंसी, कौशांबी
Updated Fri, 27 Mar 2026 01:33 AM IST
विज्ञापन
विज्ञापन
शक्तिपीठ कड़ाधाम निवासी एक महिला ने अपने ससुराल पक्ष पर दहेज के लिए मारपीट और प्रताड़ित करने का आरोप लगाया है। मामले में एसपी के आदेश पर कड़ाधाम पुलिस ने बमभोला पांडा समेत पांच लोगों के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
एफआईआर के मुताबिक कड़ाधाम निवासी शिखा देवी ने पुलिस अधीक्षक को दिए शिकायती पत्र में बताया कि 21 फरवरी 2025 को उसकी शादी बमभोला पांडा के पुत्र अमित कुमार से हुई थी। आरोप है कि शादी के बाद से ही पति अमित कुमार, ससुर बमभोला पांडा, सास सरोज देवी, ननद तन्नू और पड़ोस की महिला पूनम देवी दहेज को लेकर उसे प्रताड़ित करने लगे।
पीड़िता के अनुसार 12 मार्च को काउंसलिंग के बाद उसे ससुराल लाया गया था, लेकिन 15 मार्च को पड़ोसी महिला पूनम देवी ने उसके साथ मारपीट की। 18 मार्च को परिवार परामर्श केंद्र में शिकायत करने पर ससुराल पक्ष के लोगों ने फिर से मारपीट की।
Trending Videos