फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kaushambi News ›   Assistant teacher in critical condition after being hit by a vehicle.

Kaushambi News: वाहन की टक्कर से सहायक अध्यापक की हालत गंभीर

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Mon, 03 Aug 2026 12:59 AM IST
विज्ञापन
Assistant teacher in critical condition after being hit by a vehicle.
घायल सहायक अध्यापक लवलेश पाल
थाना क्षेत्र में रविवार रात तेज रफ्तार अज्ञात वाहन की टक्कर से बाइक सवार सहायक अध्यापक गंभीर रूप से घायल हो गए। हादसा रात करीब आठ बजे कुआंडीह गांव के पास हुआ। वह कड़ा क्षेत्र के एक परिषदीय विद्यालय में सहायक अध्यापक के पद पर तैनात ढहरई गांव निवासी लवलेश पाल (39) पुत्र लखन पाल मंझनपुर से पश्चिम शरीरा की ओर जा रहे थे। रास्ते में सामने से तेज गति से आए वाहन ने उनकी बाइक में जोरदार टक्कर मार दी। टक्कर इतनी तेज थी कि वह सड़क पर गिर पड़े और बेहोश हो गए। हादसे में उनके सिर में गंभीर चोट आई और काफी खून बह गया। दुर्घटना के बाद आसपास के लोग मौके पर पहुंचे और तत्काल यूपी-112 पुलिस और एंबुलेंस को सूचना दी। सूचना मिलते ही पुलिस और एंबुलेंस मौके पर पहुंची। घायल शिक्षक को प्राथमिक उपचार के बाद जिला अस्पताल मंझनपुर में भर्ती कराया गया जहां चिकित्सकों ने उनकी हालत गंभीर बताई है। पुलिस ने अज्ञात वाहन की तलाश शुरू कर दी है और आसपास के सीसीटीवी कैमरों की मदद से वाहन की पहचान करने का प्रयास किया जा रहा है। मामले की जांच जारी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed