फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kaushambi News ›   Woman dies after being bitten by a venomous creature; she succumbed on the way to the hospital.

Kaushambi News: जहरीले जंतु के काटने से महिला की मौत, अस्पताल ले जाते समय रास्ते में तोड़ा दम

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Mon, 03 Aug 2026 12:53 AM IST
विज्ञापन
Woman dies after being bitten by a venomous creature; she succumbed on the way to the hospital.
सैनी कोतवाली क्षेत्र के नरसिंहपुर कछुआ मजरा धारूपुर गांव में रविवार सुबह जहरीले जंतु के काटने से एक महिला की मौत हो गई। महिला की हालत बिगड़ने पर परिजन उसे इलाज के लिए सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र सिराथू ले जा रहे थे, लेकिन रास्ते में ही उसने दम तोड़ दिया। घटना से परिवार में चीखपुकार मच गई। धारूपुर गांव निवासी शांति देवी (56) रविवार सुबह घर में शौच के लिए डिब्बा लेने गई थीं। इसी दौरान किसी जहरीले जंतु ने उनकी उंगली में काट लिया। कुछ ही देर में उनकी तबीयत बिगड़ने लगी। परिजन तत्काल उन्हें उपचार के लिए सीएचसी सिराथू लेकर निकले। अस्पताल पहुंचने पर डॉक्टरों ने चेकअप के बाद महिला को मृत घोषित कर दिया। महिला की मौत की सूचना मिलते ही सैनी कोतवाली पुलिस और राजस्व विभाग की टीम मौके पर पहुंची। अधिकारियों ने घटना की जांच-पड़ताल की और आवश्यक वैधानिक कार्रवाई पूरी करने के साथ परिजनों को शासन स्तर से मिलने वाली सहायता दिलाने का आश्वासन दिया। मृतका अपने पीछे पति टुल्ला, तीन बेटियों और दो बेटों का परिवार छोड़ गई हैं। उनकी असामयिक मौत से परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है। गांव के लोगों ने भी घटना पर गहरा दुख व्यक्त करते हुए प्रशासन से पीड़ित परिवार को आर्थिक सहायता दिलाने की मांग की है।
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed