{"_id":"65daeaf891493cc91b07a69c","slug":"big-accident-in-kaushambi-explosion-in-firecracker-factory-death-of-many-people-created-panic-2024-02-25","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"कौशाम्बी में धमाका : पटाखा फैक्टरी में विस्फोट से मालिक समेत सात की मौत, नौ लोग गंभीर रूप से झुलसे","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
कौशाम्बी में धमाका : पटाखा फैक्टरी में विस्फोट से मालिक समेत सात की मौत, नौ लोग गंभीर रूप से झुलसे
अमर उजाला नेटवर्क, कौशाम्बी
Published by: विनोद सिंह
Updated Sun, 25 Feb 2024 12:57 PM IST
सार
Kaushambi factory blast : भरवारी कस्बे के खल्लाबाद में पटाखा फैक्टरी में विस्फोट से सातलोगों के मौत होने और दर्जन भर से अधिक लोगों के घायल होने की सूचना है। मौके पर कई थानों की पुलिस के साथ ही दमकल की गाड़ियां मौके पर पहुंच गई हैं। घायलों को अस्पताल भेजा जा रहा है। एसपी बृजेश श्रीवास्तव ने चार लोगों की मौत होने की पुष्टि की है। घटनास्थल का जायजा लेने के लिए एडीजी प्रयागराज जोन भानु भास्कर भी पहुंच गए हैं। आग बुझाने के बाद भी विस्फोट हो रहे हैं।
विज्ञापन
1 of 15
पटाखा फैक्ट्री जिसमें हुआ विस्फोट।
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
कोखराज कोतवाली के भरवारी कस्बे के खल्लाबाद मोहल्ले में रविवार सुबह एक पटाखा फैकटरी में विस्फोट हो गया। जोरदार धमाका के साथ लगी भीषण आग में फैकटरी मालिक समेत सात लोगों की मौत हो गई। हादसे में नौ मजदूर गंभीर रूप से झुलस गए। इनमें से सात को एसआरएन प्रयागराज में भर्ती कराया गया है। जबकि, दो मजदूरों का पता नहीं चल पा रहा है। धमाके से कई लोगों के चीथड़े उड़ गए। आसपास के खेतों में उनके शरीर के अंग बिखरे मिले। चार घंटे तक रुक-रुक धमाका होता रहा। सूचना के बाद एडीजी, आईजी व एसपी समेत पुलिस के आला-अफसर मौके पर पहुंच गए।
भरवारी कस्बा निवासी शाहिद अली (35) ने बस्ती से दूर खल्लाबाद मोहल्ले में न्यू रंगोली फायर ब्रिगेड नाम से पटाखा फैकटरी खोल रखी थी। वह रोजाना की तरह रविवार को भी करीब 15 मजदूरों के साथ फैकटरी में काम करा रहे थे। सुबह तकरीबन 11 बजे अचानक फैकटरी में विस्फोट हो गया। तेज धमाके के साथ भीषण आग लग गई। धमाका सुन आसपास के लोग मौके की तरफ दौड़ पड़े।
सूचना के बाद पहुंची कोतवाली पुलिस ने फायर ब्रिगेड की मदद से आग पर काबू पाने के साथ ही झुलसे मजदूरों को बाहर निकालना शुरू किया।हादसे की भयावहता का अंदाजा इसी बात से लगाया जा सकता है कि फैकटरी के अंदर काम करने वाले मजदूरों के अंग दो सौ मीटर दूर तक छिटक गए। गंभीर रूप से झुलसे फैकटरी मालिक समेत 13 मजदूरों को एंबुलेंस की मदद से जिला अस्पताल पहुंचाया गया।
2 of 15
पटाखा फैक्ट्री।
- फोटो : अमर उजाला
पटाखा फैक्टरी खलीलाबाद के रहने वाले शराफत अली की बताई जा रही है। शराफत अली न्यू रंगोली फायरवर्क्स के नाम से पटाखा फैक्टरी चलाते हैं। हादसे में फैक्टरी मालिक शराफ के एक बेटे के भी मौत की सूचना मिल रही है। एसपी बृजेश श्रीवास्तव ने अभी तक कुल चार लोगों के मौत होने की पुष्टि की है। मौके पर एडीजी प्रयागराज जोन भानु भास्कर भी मौके पर पहुंच गए हैं। एक मृतक शिव नारायण (30) पुत्र भोलानाथ की पहचान हो पाई है। घायल बबलू पटेल, दीना पटेल, अशोक पटेल, कौशल अली और शराफत अली को एंबुलेंस से अस्पताल भेजा गया है।
अस्पताल में देखते ही डॉक्टरों ने फैकटरी मालिक समेत पांच को मृतक घोषित कर दिया। जबकि गंभीर हालत में सात मजदूरों को एसआरएन प्रयागराज रेफर कर दिया गया। वहीं, तीन मजदूरों का पता नहीं चल पा रहा है। सूचना के बाद एडीजी भानू भाष्कर, आईजी प्रेम गौतम व एसपी बृजेश कुमार श्रीवास्तव समेत पुलिस के आला-अफसर मौके पर पहुंचकर राहत व बचाव कार्य में लगे रहे।
3 of 15
घटना स्थल पर एसपी बृजेश श्रीवास्तव पहुंचे।
- फोटो : अमर उजाला
घटना की सूचना पाकर एसपी बृजेश श्रीवास्तव मौके पर पहुंच गए। मौकैे पर एंबुलेंस की कई गाड़ियां भी पहुंच गई हैं। घायलों को अस्पताल भेजा जा रहा है।
गंभीर रूप से घायल लोगों को एसआरएन अस्पताल प्रयागराज भेजा जा रहा है। पूरा इलाका एंबुलेंस के सायरन से गूंज रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन
4 of 15
भरवारी में पटाखा फैक्ट्री में विस्फोट के बाद जुटी भीड़।
- फोटो : अमर उजाला
फायर ब्रिगेड की कई गाड़ियां मौके पर पहुंच गई हैं। मलबे में फंसे लोगों को निकालने का कार्य शुरू कर दिया गया है।
विज्ञापन
5 of 15
स्थानीय नेता मौके पर पहुंच गए हैं।
- फोटो : अमर उजाला
घटना के बाद स्थानीय नेताओं की भीड़ जुट गई है। पूर्व विधायक संजय गुप्ता, कैलाशचंद्र केसरवानी सहित आदि नेता पहुंच गए हैं।
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे| Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.
विज्ञापन
विज्ञापन
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।