फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

Kaushambi Blast : पटाखा फैक्टरी में धमाके का लाइव वीडियो आया सामने, ज्वालामुखी विस्फोट जैसा दिख रहा मंजर

Sun, 25 Feb 2024 09:48 PM IST
विनोद सिंह अमर उजाला नेटवर्क, प्रयागराज
अमर उजाला नेटवर्क, प्रयागराज Published by: विनोद सिंह Updated Sun, 25 Feb 2024 09:48 PM IST
सार

भरवारी कस्बे के खल्लाबाद में स्थित पटाखा फैक्टरी में विस्फोट का लाइव वीडियो सामने आया है। हादसे के समय ही गांव के किसी व्यक्ति ने दूर से इसका वीडियो बना लिया है। ज्वालामुखी विस्फोट की तरह उठ रहे आग के गोले देखकर हर को दहशत में आ गया। 

विज्ञापन
Kaushambi Blast: Live video of explosion in firecracker factory surfaced, scene looks like a volcano.
कौशाम्बी में पटाखा फैक्टरी में विस्फोट। - फोटो : अमर उजाला

कौशाम्बी जिले के खल्लाबाद कस्बे में पटाखा फैक्टरी में हुए विस्फोट का लाइव वीडियो सामने आया है। धमाके के दौरान ही गांव के किसी व्यक्ति ने इसका वीडियो बना लिया था। धमाका इतना जबरदस्त था कि जिसे देखकर हर किसी की रूह कांप गई। कारखाने के भीतर जो होंगे उनकी दशा क्या हुई होगी इसका अंदाजा इसे देखकर लगाया जा सका है।







ज्वालामुखी विस्फोट के जैसा भयावह विस्फोट और 200 मीटर ऊपर तक उठ रहे ज्वालामुखी के लावा जैसे आग के गोले हर किसी को विचलित करने के लिए काफी हैं। हादसे में सात लोगों की मौत हो गई है आठ लोग बुरी तरह झुलस गए हैं। घायलों की दशा देखकर हर किसी की रूह कांप गई। एसआरएन अस्पताल पहुंचे घायलों के शरीर से मांस के लोथड़े लटकते देखे गए। यह मंजर देखकर हर कोई सिहर गया।

Kaushambi Blast: Live video of explosion in firecracker factory surfaced, scene looks like a volcano.
पटाखा फैक्ट्री जिसमें हुआ विस्फोट। - फोटो : अमर उजाला

फैक्टरी मालिक समेत सात की मौत, आठ झुलसे

भरवारी कस्बे के खल्लाबाद मोहल्ले में रविवार सुबह पटाखा फैक्टरी में विस्फोट होने से मालिक समेत सात लोगों की मौत हो गई। जबकि, आठ मजदूर झुलस गए। घायलों में से सात को प्रयागराज के स्वरूपरानी नेहरू अस्पताल (एसआरएन) और एक को जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया है। मौके पर पहुंचे एडीजी जोन भानु भाष्कर ने मामले की विस्तृत जांच के लिए एडिशनल एसपी की अध्यक्षता में तीन सदस्यीय कमेटी गठित कर दी है।

कोखराज थाना क्षेत्र के भरवारी कस्बा निवासी शाहिद अली (35) ने बस्ती से दूर खल्लाबाद मोहल्ले में न्यू रंगोली फायरब्रिगेड नाम से पटाखा फैक्टरी खोल रखी थी। वह रोजाना की तरह रविवार को भी करीब 15 मजदूरों के साथ फैक्टरी में काम करा रहे थे। सुबह तकरीबन 11 बजे अचानक वहां विस्फोट हो गया। तेज धमाके के साथ भीषण आग लग गई।

Kaushambi Blast: Live video of explosion in firecracker factory surfaced, scene looks like a volcano.
भरवारी में पटाखा फैक्ट्री में विस्फोट के बाद जुटी भीड़। - फोटो : अमर उजाला

झुलसे सात लोगों को प्रयागराज किया गया रेफर
आसपास के लोगों की सूचना पर पहुंची पुलिस व फायर ब्रिगेड ने आग पर काबू पाने के साथ ही भीतर फंसे लोगों को बाहर निकालना शुरू किया। गंभीर रूप से झुलसे फैक्टरी मालिक समेत 15 मजदूरों को जिला अस्पताल पहुंचाया गया, जहां डॉक्टरों ने मालिक समेत सात को मृत घोषित कर दिया और एक को भर्ती कर लिया।

गंभीर हाल में सात को प्रयागराज के एसआरएन भेज दिया गया, जहां छह की हालत बेहद गंभीर बनी हु्ई है। मौके पर एडीजी जोन के अलावा आईजी प्रेम कुमारी गौतम, एसपी बृजेश कुमार श्रीवास्तव समेत कई थानों की फोर्स के साथ ही प्रयागराज व फतेहपुर की फायर ब्रिगेड भी मौजूद रही।

विज्ञापन
विज्ञापन
Kaushambi Blast: Live video of explosion in firecracker factory surfaced, scene looks like a volcano.
पटाखा फैक्टरी में आग से मचा हाहाकार। - फोटो : अमर उजाला

200 मीटर दूर खेतों में बिखरे मिले शरीर के अंग
विस्फोट इतना जबरदस्त था कि कई लोगों के चीथड़े उड़ गए। आसपास के खेतों में उनके शरीर के अंग बिखरे मिले। चार घंटे तक रुक-रुक धमाका होता रहा। हादसे की भयावहता का अंदाजा इसी बात से लगाया जा सकता है कि फैक्टरी के अंदर काम करने वाले मजदूरों के शरीर के अंग 200 मीटर दूर स्थित खेतों में बिखरे पड़े मिले।


फिलहाल यह बात सामने आई है कि बारूद में विस्फोट होने के बाद फैक्टरी में आग लगी। सात लोगों की मौत हुई है। विस्तृत जांच के लिए एडिशनल एसपी की अध्यक्षता में कमेटी गठित की गई है। इसमें एडीएम और मुख्य अग्निशमन अधिकारी को भी शामिल किया गया है। - भानु भाष्कर, एडीजी जोन प्रयागराज

विज्ञापन
Kaushambi Blast: Live video of explosion in firecracker factory surfaced, scene looks like a volcano.
पटाखा फैक्टरी में आग के बाद उठा धुएं का गुबार। - फोटो : अमर उजाला

इन लोगों ने गंवाई जान

  1. शाहिद अली उर्फ शनि (35) पुत्र शराफत अली निवासी खल्लाबाद --जयचंद्र (16) पुत्र पूनीलाल निवासी अंबहा
  2. शिवनारायण पटेल (28) पुत्र भोलानाथ निवासी अंबहा
  3. शिवाकांत पटेल (25) पुत्र रामभवन निवासी अंबहा
  4. अशोक कुमार (55) पुत्र गया प्रसाद निवासी अंबहा
  5. जयचंद उर्फ दीना पटेल(17) पुत्र पुनीलाल निवासी बैरिहा
  6. हरिलाल(45) पुत्र देवतादीन निवासी चमंधा, कोखराज
  7. एक अज्ञात

(एक शव अत्यधिक क्षत विक्षत हो गया है, ऐसे में उसकी पहचान नहीं हो सकी है। उधर एक मजदूर सोनेलाल पुत्र छोटेलाल निवासी चमंधा लापता है, जिनका देर रात तक पता नहीं चल सका। बताते हैं कि वह फैक्टरी गए थे लेकिन घर नहीं लौटे )

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed